भाजपा और कांग्रेस आपस में मिले हुए हैं : केजरीवाल

‘आप’ की निकली तिरंगा यात्रा

भाजपा और कांग्रेस आपस में मिले हुए हैं : केजरीवाल

केजरीवाल ने पार्टी की ओर से निकाली तिरंगा यात्रा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान में 48 साल और भाजपा ने 18 साल शासन किया है। ऐसे में दोनों दल यह नहीं कह सकते हैं कि हमें मौका नहीं मिला है? अब बारी आम आदमी पार्टी की है।

जयपुर। आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने कहा है कि कांग्रेस और भाजपा आपस में मिले हुए हैं। दोनों ही दल प्रदेश की जनता से झूठ बोलकर बारी-बारी से शासन करते हैं। केजरीवाल ने पार्टी की ओर से निकाली तिरंगा यात्रा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान में 48 साल और भाजपा ने 18 साल शासन किया है। ऐसे में दोनों दल यह नहीं कह सकते हैं कि हमें मौका नहीं मिला है? अब बारी आम आदमी पार्टी की है। राजस्थान का किसान, मजदूर और युवा आत्महत्याएं कर रहे हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर आए दिन आउट हो रहे हैं। इतना ही नहीं कि शहीद की पत्नियों को हक देना तो दूर पुलिस उनके साथ अपमानजनक व्यवहार करती है। वर्ष 1993 से कभी भाजपा और कभी कांग्रेस का राज आता है, दोनों ही दल बारी-बारी से प्रदेश की जनता को लूटने का काम कर रहे हैं। मनीष सिसोदिया की चर्चा करते हुए कहा कि आजादी के 75 साल बाद दिल्ली के स्कूल ठीक होने लगे तो सिसोदिया को जेल भेज दिया गया। दिल्ली में बिजली, पानी, दवा सभी फ्री हैं, अब तो पंजाब की मान सरकार ने भी यह शुरू कर दिया है। पंजाब की सरकार ने 27 हजार युवाओं को नौकरियां दी है। उन्होंने कहा कि मुझे पॉलिटिक्स नहीं आती, स्कूल और अस्पताल बनवाने आते हैं। तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग आए थे। 

केजरीवाल ने देश की राजनीति को बदलने का काम किया : मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि दोनों ही पार्टियों ने बारी-बारी से देश और प्रदेश को लूटने का काम किया है। अब लगता है कि भाजपा ने नए सिरे से प्रदेश को लूटने की योजना बनाई है। दिल्ली में आप पार्टी की झाडू ने कांग्रेस को दो चुनाव में जीरो पर आउट किया है। जब गंदगी बहुत हो जाती है तो तब झाडू चलती हैं, राजस्थान में बहुत गंदगी है, यहां भी अब झाडू चलेगी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सात प्रत्याशियों...
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी
अनदेखी के चलते लगभग 3 करोड़ के राजस्व की हानि
शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हुए गोविंदा, उत्तर पश्चिम मुंबई से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव
Stock Market : वित्त वर्ष के अंतिम दिन बाजार गुलजार
फिजिक्सवाला कोचिंग की छात्रा ने फंदा लगाकर की खुदकुशी