NICU–PICU अनुबंधित नर्सिंग स्टाफ को हटाया : कर्मियों ने आरोप लगाते हुए कहा- 8 महीनों का बकाया वेतन माँगने पर अचानक ड्यूटी से हटा दिया

एकजुट होकर अपने बकाया वेतन की माँग

NICU–PICU अनुबंधित नर्सिंग स्टाफ को हटाया : कर्मियों ने आरोप लगाते हुए कहा- 8 महीनों का बकाया वेतन माँगने पर अचानक ड्यूटी से हटा दिया

आरयूएचएस के अधीन जयपुरिया चिकित्सालय में NICU–PICU अनुबंध पर नियुक्त नर्सिंग कर्मियों को अस्पताल प्रशासन ने हटा दिया है। कर्मियों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि 8 महीनों का बकाया वेतन माँगने पर उन्हें अचानक ड्यूटी से हटा दिया गया, जबकि उनका टेंडर 31 मार्च 2026 तक वैध है।

जयपुर। आरयूएचएस के अधीन जयपुरिया चिकित्सालय में NICU–PICU अनुबंध पर नियुक्त नर्सिंग कर्मियों को अस्पताल प्रशासन ने हटा दिया है। कर्मियों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि 8 महीनों का बकाया वेतन माँगने पर उन्हें अचानक ड्यूटी से हटा दिया गया, जबकि उनका टेंडर 31 मार्च 2026 तक वैध है। कर्मियों ने बताया कि वे पिछले ढाई वर्षों से लगातार जयपुरिया हॉस्पिटल में NICU और PICU में सेवाएँ दे रहे थे, और इस दौरान प्रशासन ने उनका वेतन बार-बार रोक रखा। जैसे ही उन्होंने एकजुट होकर अपने बकाया वेतन की माँग उठाई, उन्हें हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई।

 कर्मियों के अनुसार : हमारा अनुबंध 31 मार्च 2026 तक है। इसके बावजूद हमें अचानक हटा दिया गया। 8 महीनों का वेतन रोका और अब 50 नए लोग भर्ती कर प्रशासन हमें बाहर कर रहा है। यह सीधा अनुबंध का उल्लंघन है। नर्सिंग स्टाफ ने यह भी आरोप लगाया कि AVN द्वारा पैसे लेकर टेंडर बदलने और नए 50 कर्मियों को लगाने का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि अनुभवी स्टाफ को बिना कारण बाहर किया जा रहा है। कर्मियों ने कहा कि उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी कई बार Principal और Vice Chancellor को दी, लेकिन दोनों अधिकारियों ने मामले से पल्ला झाड़ लिया और कोई कार्रवाई नहीं की।

 कर्मियों की प्रमुख माँगें -

 रोका गया 8 माह का वेतन तुरंत जारी किया जाए

Read More जयपुर में पीएम ई-बसों का ट्रायल कल से शुरू : अप्रैल-मई में नियमित संचालन की संभावना, शहर में स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

 31 मार्च 2026 तक वैध अनुबंध के अनुसार नियुक्ति पुनः बहाल की जाए

Read More अब तक तीन छात्र कर चुके खुदकुशी : फिर एलन कोचिंग संस्थान के छात्र की मौत, नहर में मिला शव 

 टेंडर प्रक्रिया और हटाने की कार्रवाई की उच्च स्तरीय जाँच हो

Read More ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ का 19वां फेरा पहुंचेगा गांधी नगर स्टेशन : भारत सहित 5 देशों के पर्यटक शामिल, पारंपरिक तिलक और मालाओं से होगा स्वागत

 AVN और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान