फसल खराबे का आकलन कर किसानों को दिया जाएगा मुआवजाः गहलोत
कहा- मैं भी इसको लेकर चिंतित
उन्होंने कहा कि फसलों के नुकसान का आकलन करने के लिए लगातार गिरदावरी की जा रही है। राज्य सरकार इस मुश्किल समय में किसानों के साथ खड़ी है एवं खराबे का आकलन कर मुआवजा दिया जाएगा।
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य सरकार बारिश एवं ओलावृष्टि के इस मुश्किल समय में किसानों के साथ खड़ी है एवं फसल खराबे का आकलन कर मुआवजा दिया जाएगा। गहलोत ने सोशल मीडिया पर कहा बीते कई दिनों से राज्य में हुई बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से किसान परेशान हैं। मैं भी इसे लेकर चिंतित हूं।
उन्होंने कहा कि फसलों के नुकसान का आकलन करने के लिए लगातार गिरदावरी की जा रही है। राज्य सरकार इस मुश्किल समय में किसानों के साथ खड़ी है एवं खराबे का आकलन कर मुआवजा दिया जाएगा।
Post Comment
Latest News
16 Dec 2025 19:39:48
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...

Comment List