2.png)
एकलव्य एकेडमी की छात्रा की चाकू से हमला कर हत्या
मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया
गठवाड़ी निवासी सुनील बागड़ी उर्फ सुरेंद्र मीणा (25) भी पीछे-पीछे छत पर पहुंच गया और शोभा पर चाकू से हमला कर दिया। शोभा लहूलुहान हो गई।
जयपुर। मनोहरपुर थाना इलाके में एक युवक ने एकेडमी की छात्रा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर घायल करने के बाद युवक ने घर आकर खुद भी जहर खा लिया। परिजनों ने उसे निम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया। दिन-दहाड़े हुए इस मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया। थानाप्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि एकलव्य एकेडमी क्लासेज फॉर लाइब्रेरी सेंटर में शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे एक छात्रा पर चाकुओं से हमला कर दिया। घायल शोभा चौधरी (23) पुत्री कालूराम अरनिया गांव रहने वाली थी। वह एकेडमी की छत पर खाने खाने गई थी।
इस दौरान गठवाड़ी निवासी सुनील बागड़ी उर्फ सुरेंद्र मीणा (25) भी पीछे-पीछे छत पर पहुंच गया और शोभा पर चाकू से हमला कर दिया। शोभा लहूलुहान हो गई। उसे इलाज के लिए मनोहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत होने पर उसे निम्स में भर्ती कराया गया। घायल छात्रा शोभा चौधरी एकेडमी में फाउंडेशन कोर्स कर रही थी। वहीं, सुनील बागड़ी लाइब्रेरी में स्टडी करने आया करता था। घटना के बाद आरोपी सुनील छत से कूदकर फरार हो गया था।
Related Posts
Post Comment
Latest News


Comment List