आप ने किया मोदी हटाओ-देश बचाओ पोस्टर का विमोचन
अभियान की शुरुआत की
हम मोदी हटाने की बात इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि आज देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। विपक्ष की आवाज को कुचलने के लिए फर्जी मुकदमों में फंसाने की कोशिश की जा रही है।
जयपुर। आम आदमी पार्टी ने देशभर में मोदी हटाओ देश बचाओ अभियान की शुरुआत की। राजस्थान में भी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन पालीवाल ने पार्टी कार्यालय पर अभियान का आगाज कर पोस्टर का विमोचन किया। पालीवाल ने कहा कि देशभर में मोदी हटाओ, देश बचाओ का पोस्टर लगाए गए।
हम मोदी हटाने की बात इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। विपक्ष की आवाज को कुचलने के लिए फर्जी मुकदमों में फंसाने की कोशिश की जा रही है। देश में मजदूर दयनीय जिंदगी जीने को मजबूर हैं। जब तक देश के पीएम नरेंद्र मोदी रहेंगे] तो क्या मोदी अडानी की जांच करा सकते हैं।
Tags: naveen
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Dec 2025 10:33:07
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को मोतीदुगरी गणेश मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री...

Comment List