डॉ. सत्यनारायण की डायरी ‘इस मिनखाजून में’ पर चिंतन-मनन का रोचक आयोजन

मनुष्य अपने भीतर चौरासी लाख किरदार समेटे हैं: डॉ. हेतु भारद्वाज

डॉ. सत्यनारायण की डायरी ‘इस मिनखाजून में’ पर चिंतन-मनन का रोचक आयोजन

राजस्थान प्रौढ़ शिक्षण समिति में प्रगतिशील लेखक संघ द्वारा डॉ. सत्यनारायण की डायरी ‘इस मिनखाजून में’ पर साहित्यिक संवाद हुआ। वक्ताओं ने कहा कि लेखक मनुष्य की बहुरूपता, संवेदना और अनुभवों का साक्षी होता है। रचनाओं में जीवन, प्रकृति और आत्मचिंतन की गहराई को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।

जयपुर। राजस्थान प्रौढ़ शिक्षण समिति में प्रगतिशील लेखक संघ की ओर से आयोजित डॉ सत्यनारायण की चर्चित डायरी ‘इस मिनखाजून में’ पर केंद्रित साहित्यिक संवाद में वक्ताओं ने मानव जीवन, संवेदना और लेखकीय दृष्टि पर गहन विचार साझा किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. हेतु भारद्वाज ने कहा कि लेखक को भीड़ का आदमी होना चाहिए, क्योंकि मनुष्य अपने भीतर भावनाओं और अनुभवों की अनगिनत परतें लिए रहता है। 

उन्होंने कहा कि डायरी में उपस्थित विविध किरदार यह दर्शाते हैं कि मनुष्य के भीतर मौजूद बहुरूपता ही जीवन की असली समृद्धि है। मुख्य अतिथि हरिराम मीणा ने कहा कि डॉ. सत्यनारायण की खामोशी उनकी रचनाओं में मुखर होती है। वे प्रेम और पेड़ों के लेखक हैं, जिनकी प्रकृति और मनुष्य के प्रति गहरी संवेदना उनके पात्रों और शैली को अनोखी अर्थवत्ता देती है। उन्होंने कहा कि लेखक अपनी रचनाओं में जीवन की तलाश करता है और पाठक को भी आत्मचिंतन की ओर ले जाता है। 

वरिष्ठ आलोचक राजाराम भादू ने कहा कि डॉ. सत्यनारायण कथा और कथेतर दोनों विधाओं के समर्थ रचनाकार हैं। उन्होंने कथेतर लेखन को उस समय प्रतिष्ठा दिलाई जब इसे गंभीरता से नहीं लिया जाता था। उषा दशोरा ने कहा कि डॉ. सत्यनारायण के पात्रों की आंतरिक संवेदना और पीड़ा पाठक के मन पर गहरा प्रभाव छोड़ती है। अंत में डॉ.सत्यनारायण ने कहा कि संघर्ष ही जीवन का सौंदर्य है और इन्हीं अनुभवों से लेखक समाज का साक्षी बनता है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे