
मध्य प्रदेश में फैक्ट्री में लगी भीषण आग
फैक्ट्री खुलने से पहले ही धुआं निकलने लगा था
आग का कारण अभी तक पता नहीं चला है। आग के कारण फैक्ट्री में रखा माल जल गया।
कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में स्थित एक फैक्ट्री में लगी आग ने कुछ ही देर में भीषण रूप ले लिया। अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बरगवां क्षेत्र स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में सुबह लगभग 9 बजे आग लग गई। आग का कारण अभी तक पता नहीं चला है। आग के कारण फैक्ट्री में रखा माल जल गया। नुकसान का आंकलन नहीं किया गया है, लेकिन वह करोड़ों में होने की आशंका है। आग की जानकारी मिलते ही मौके पर फायरब्रिगेड पहुंच गई।
थानाप्रभारी विजय विश्वकर्मा ने बताया कि सुबह अचानक फैक्ट्री खुलने से पहले ही धुआं निकलने लगा था। आग किन कारणों से लगी है। यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में जुटी हैं। फैक्ट्री बंद होने के कारण किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List