जापान में भूकंप के तेज झटके, भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई
फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं
जापान के पूर्वी क्षेत्रों में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। देश की मौसम एजेंसी ने यह जानकारी दी।
टोक्यो। जापान के पूर्वी क्षेत्रों में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। देश की मौसम एजेंसी ने यह जानकारी दी। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने बताया कि स्थानीय समयानुसार शाम 7:03 बजे आय इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गयी। इसका केंद्र पूर्वी चिबा प्रान्त से 35.6 डिग्री उत्तर के अक्षांश और 140.7 डिग्री पूर्व के देशांतर पर सतह से 50 किमी की गहराई में था।
सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गयी है।फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।
Tags:
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Dec 2025 14:22:27
जयपुर दक्षिण पुलिस ने रेल्वे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शातिर डमी कैंडिडेट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऋषभ रंजन...

Comment List