
त्रिपुरा में कांग्रेस ने की नेताओं की सुरक्षा की मांग
नेताओं की सुरक्षा की मांग के लिए उच्च न्यायालय का रुख करने पर विचार कर रही है
कांग्रेस ने सुदीप रॉय बर्मन की हत्या की साजिश का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि अगर त्रिपुरा सरकार तत्काल पर्याप्त सुरक्षा प्रदान नहीं करती, तो वह नेताओं की सुरक्षा की मांग के लिए त्रिपुरा उच्च न्यायालय का रुख करने पर विचार कर रही है।
अगरतला। कांग्रेस ने सुदीप रॉय बर्मन की हत्या की साजिश का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि अगर त्रिपुरा सरकार तत्काल पर्याप्त सुरक्षा प्रदान नहीं करती, तो वह नेताओं की सुरक्षा की मांग के लिए त्रिपुरा उच्च न्यायालय का रुख करने पर विचार कर रही है। त्रिपुरा के मंत्री ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया। रॉय बर्मन एक अन्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक के साथ हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए है। त्रिपुरा के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने आरोप लगाया है कि त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को धमकी मिल रही है और भाजपा के दो विधायकों बर्मन और साहा कांग्रेस में शामिल होने के बाद से हमलों का शिकार हो रहे हैं।
रॉय बर्मन को भय है कि उन्हें कभी भी मारा जा सकता है तथा किसी गंभीर आऱोपों में लंबे समय तक जेल में रख सकता है। उन्होंने कहा कि सुदीप को पता चला है कि शीर्ष स्तर पर एक साजिश रची गई है और हत्यारों का एक समूह राज्य के बाहर से लाया गया है। राज्य सरकार ने उन पर गंभीर आरोप लगाने की योजना बनाई है। कुमार ने कहा कि पहले ही कांग्रेस के सभी शीर्ष नेताओं के परिवारों की सुरक्षा बढ़ाने सहित पर्याप्त सुरक्षा की मांग कर चुके हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त की और कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो पार्टी अपने नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उच्च न्यायालय जाएगी। कुमान ने कहा कि मुख्यमंत्री (विप्लब कुमार देव) और पुलिस महानिदेशक (वीएस यादव) को पत्र लिखकर सुदीप रॉय बर्मन और आशीष कुमार साहा के कांग्रेस में शामिल होने के बाद सुरक्षा की मांग की थी। पत्र भेजे थे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसलिए उच्च न्यायपालिका का रूख करने पर विचार कर रहे है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List