मल्लिकार्जुन खड़गे ने केवल भाजपा पर निशाना साधाने का किया काम : जोशी
नाबालिग लड़की को दुष्कर्म कर के जला दिया था
प्रदेश के अपराधों के बारे में वे आने से पहले पूछ लेते। उन्हें पता चल जाता कि दलित, महिलाओं और आदिवासी अत्याचार में क्यों राजस्थान नंबर एक पर है।
जयपुर। बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा ऑफिस में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के राजस्थान दौरे पर कहा कि उन्होंने यहां आकर केवल भाजपा और संघ पर निशाना साधने का काम किया है। बेहतर होता कि वे दलितों, वंचितो और पीड़ितों से मुलाकात करते। प्रदेश की स्थिति का फीडबैक लेते। पिछली बार जब वे आए थे, तो केंद्र के पर्यवेक्षक बनकर आए थे। कोई विधायक उनके पास नहीं गया। खड़गे जिस जिले में आए थे, उसी जिले में एक नाबालिग लड़की को दुष्कर्म कर के जला दिया था। प्रदेश के अपराधों के बारे में वे आने से पहले पूछ लेते। उन्हें पता चल जाता कि दलित, महिलाओं और आदिवासी अत्याचार में क्यों राजस्थान नंबर एक पर है।
मनरेगा के लिए उनका बयान झूठा है। केंद्र सरकार ने अपने पिछले बजट में सबसे अधिक मजदूरी राजस्थान में बढ़ाई है। केन्द्र पैसा नहीं देता, तो स्थिति बद से बदतर हो जाएगी। राजस्थान में सरकार केवल केंद्र की योजनाओं से झूठी वाहवाही लूट रही है। वे जिस योजना को शुरू करने गुलाबपुरा आए, वे भी यदि केंद्र योजना प्रारंभ नहीं करती, तो उसका उद्घाटन नहीं हो पाता। राष्ट्रीय पशुधन योजना, राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना, पशुधन स्वास्थ्य योजना और उन्मूलन पशु महामारी योजना आदि केंद्र सरकार की है। कर्जमाफी के नाम पर किसानों को धोखा दिया गया। राजस्थान में सबसे महंगी बिजली, पेट्रोल-डीजल मिल रहा है। जल जीवन मिशन में जितना बजट केंद्र सरकार ने दिया उसमें से 10 प्रतिशत भी पैसा राज्य सरकार ने नहीं मिलाया। करोड़ो का भ्रष्टाचार केन्द्र से मिले पैसे में कर दिया।

Comment List