भारत के 33 सदस्यीय नौकायन दल में राजस्थान के 7 खिलाड़ी

एशियाई खेल : राजस्थान के पूर्व ओलंपियन बजरंग लाल ताखर हैं कोचिंग दल में शामिल

भारत के 33 सदस्यीय नौकायन दल में राजस्थान के 7 खिलाड़ी

भारत का 43 सदस्यीय नौकायन दल 6 सितम्बर को ही हांगझाऊ के लिए रवाना हो गया ताकि प्रतियोगिता शुरू होने से पहले स्थानीय परिस्थितियों से अभ्यस्त हो सकें।

खेप्र/नवज्योति, जयपुर। हांगझोऊ एशियाई खेलों में इस बार भारत का 43 सदस्यीय नौकायन दल हिस्सा लेगा, जिसमें 33 खिलाड़ी और 10 कोच शामिल हैं। भारतीय दल में 13 महिला खिलाड़ी भी होंगी। इस दल में राजस्थान के सात खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा राजस्थान के पूर्व ओलंपियन बजरंग लाल ताखर को भारतीय टीम का कोच बनाया गया है। ताखर खुद एशियाई खेलों में देश के लिए पदक जीत चुके हैं। भारत का नौकायन दल इन दिनों हांगझोऊ में ही तैयारियों में जुटा है। भारत का 43 सदस्यीय नौकायन दल 6 सितम्बर को ही हांगझाऊ के लिए रवाना हो गया ताकि प्रतियोगिता शुरू होने से पहले स्थानीय परिस्थितियों से अभ्यस्त हो सकें। भारतीय खिलाड़ी हांगझोऊ में एक सप्ताह के अनुकूलन शिविर के बाद 16 सितम्बर को एशियाई खेल गांव में पहुंच गए हैं। 

एशियाड में राजस्थान के खिलाड़ी
एशियाई खेलों में राजस्थान के सात खिलाड़ियों को भारतीय दल में शामिल किया गया है। राजस्थान के अर्जुन लाल जाट, नरेश कलवानिया, आशीष, भीम सिंह, बाबूलाल यादव, लेखराम और जाकिर खान पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। ओलंपियन अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह हांगझोऊ में पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल स्पर्धा में हिस्सा लेंगे, जबकि 2023 विश्व रोइंग कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे भीम सिंह कॉक्सलेस 4 और कॉक्स्ड 8 स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। जाकिर खान क्वाड्रपल स्कल, आशीष कॉक्सलेस 4 और नरेश कलवानिया कॉक्स्ड 8 स्पर्धा में चुनौती पेश करेंगे। 

जकार्ता में जीते एक स्वर्ण सहित तीन पदक
2018 के पिछले जकार्ता एशियाई खेलों में भारतीय नाविकों ने एक स्वर्ण और दो कांस्य सहित कुल तीन पदक जीते। भारत ने स्वर्ण पदक पुरुषों की क्वाड्रपल स्कल्स टीम स्पर्धा में जीता। टीम में राजस्थान के ओम प्रकाश के साथ दत्तू भोकनाल, गोल्ड सिंह और सुखमीत सिंह शामिल थे। एशियाई खेलों की नौकायन में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन चीन के ग्वांगझू में 2010 संस्करण में रहा, जहां भारतीय नाविकों ने एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया था। 

भारतीय नौकायन दल
पुरुष : बलराज पवार, सतनाम सिंह, परमिंदर सिंह, जाकिर खान, सुखमीत सिंह, अरविन्द सिंह, अर्जुन लाल जाट, बाबूलाल यादव, जसविन्दर सिंह, भीम सिंह, पुनीत कुमार, आशीष, नीरज, नरेश कलवानिया, नितेश कुमार,चरणजीत सिंह, आशीष गोलिया और कुलविन्दर सिंह।

महिला : किरण, अंशिका भारती, अश्वथी पीबी, मृणामयी नीलेश, थांगजम प्रियादेवी, रुक्मिणी, सोनाली स्वैन, रितु कौडी, वर्षा केबी, एच तेंडेनथोई देवी और गीतांजली।


Tags: sports

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई