PM Modi Bhopal Visit: भोपाल पहुंचे पीएम मोदी, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
जंबूरी मैदान में पूरे प्रदेश के लाखों कार्यकर्ता मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मोदी का यह दौरा भाजपा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विशेष विमान से यहां विमानतल पर पहुंचे, जहां उनकी गरिमामय तरीके से अगवानी की गयी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मोदी का विशेष विमान लगभग दस बजकर पचास मिनट पर यहां विमानतल पर उतरा। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, चुने हुए पार्टी नेता और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी स्टेट हेंगर (राजकीय विमानतल) पर भव्य अगवानी की। मोदी इसके बाद सेना के हेलीकॉप्टर में सवार होकर कार्यक्रम स्थल जंबूरी मैदान के लिए रवाना हो गए। जंबूरी मैदान में पूरे प्रदेश के लाखों कार्यकर्ता एकत्रित हुए हैं, जहां पर मोदी उन्हें संबोधित करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मोदी का यह दौरा भाजपा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Tags: PM Modi Bhopal Visit
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Dec 2025 14:22:27
जयपुर दक्षिण पुलिस ने रेल्वे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शातिर डमी कैंडिडेट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऋषभ रंजन...

Comment List