
सीपी जोशी सहित 3 केन्द्रीय मंत्रियों को प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना
उनके लोकसभा क्षेत्रों में से ही किसी सीट से प्रत्याशी बनाया जाएगा
कई सांसदो ने तो पहले से ही विधानसभा चुनाव लड़ने की मंशा के चलते दावेदारी वाली विधानसभा सीटें भी तय कर रखी है।
जयपुर। राजस्थान में अब 24 सांसदों में से करीब 10 सांसदों को सांसदगिरी से विधायकगिरी करने के लिए मैदान में उतारा जा सकता है। सांसद व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहित तीनों केन्द्रीय मंत्रियों के विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना हैं। सांसदों को उनके लोकसभा क्षेत्रों में से ही किसी सीट से प्रत्याशी बनाया जाएगा। इसके पीछे भाजपा का मकसद प्रदेश में भविष्य की जातिगत-क्षेत्रीय राजनीति के मुताबिक नई लीडरशिप खड़ी करना है। कई सांसदो ने तो पहले से ही विधानसभा चुनाव लड़ने की मंशा के चलते दावेदारी वाली विधानसभा सीटें भी तय कर रखी है।
कांग्रेस में तो एमएलए हार गए, उन्हें एमपी बना दिया। मंत्री विवाद में आ जाया करते थे तो गर्वनर बना दिए जाते थे। प्रत्याशी चयन बैठक में ही तय होता है कि किसे प्रत्याशी बनाया जाए। भाजपा के पास प्रदेश में नेताओं की कोई कमी नहीं है। कमी तो कांग्रेस में है।
- प्रहलाद जोशी, केन्द्रीय मंत्री व चुनाव प्रभारी, भाजपा
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List