अशोक गहलोत के आश्वासन के बाद पशु चिकित्सकों की हड़ताल समाप्त

हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की

अशोक गहलोत के आश्वासन के बाद पशु चिकित्सकों की हड़ताल समाप्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुपालकों के लिए मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना वरदान साबित हुई है। प्रति परिवार दो दुधारू पशुओं का 40-40 हजार रुपए का बीमा करने से पशुपालकों को संबल मिला है।

जयपुर। प्रदेश में चल रही पशु चिकित्सकों की हड़ताल समाप्त हो गई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात करने के बाद पशु चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल ने इसकी घोषणा की। गहलोत ने प्रतिनिधि मण्डल के सुझावों का परीक्षण करवाकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद पशु चिकित्सक संगठनों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार पशु चिकित्सकों सहित राज्य कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुपालकों के लिए मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना वरदान साबित हुई है। प्रति परिवार दो दुधारू पशुओं का 40-40 हजार रुपए का बीमा करने से पशुपालकों को संबल मिला है। इस अवसर पर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष आयुदान सिंह कविया, राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष अजय सैनी, महामंत्री अर्जुन शर्मा, राजस्थान पशु चिकित्सा संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुमेर सिंह तथा राजस्थान डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. इन्द्रजीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

Tags: ashok

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से की बात, महिला किसान ड्रोन केंद्र का किया उद्घाटन  मोदी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से की बात, महिला किसान ड्रोन केंद्र का किया उद्घाटन 
प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान ओडिशा के रायगढ़ के किसान पूर्ण चंद बेनिया का जय जग्गनाथ कहकर स्वागत किया। बेनिया...
बे मौसम की बारिश अरमानों को धो रही, तमन्ना का गला घोट रही
समृद्धि के लिए देश की सीमाओं के साथ आंतरिक सुरक्षा है आवश्यक : मुर्मु
इजरायल में बंदूकधारियों ने की बस स्टॉप पर फायरिंग, 5 लोगों की मौत 
कांग्रेस प्रत्याशियों ने पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा से मुलाकात की
उत्तराखंड में 2 बच्चों में मिले चीन की बीमारी के लक्षण
Parliment Winter Session: सरकार ने सत्र से पहले शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई