बाहर से हेरीटेज लुक देकर सजाया, अंदर कचरे का ढेर लगाया

बृज टॉकीज परिसर से कचरा उठाने का होगा टेंडर

बाहर से हेरीटेज लुक देकर सजाया, अंदर कचरे का ढेर लगाया

बृज टॉकीज परिसर में पहले निगम का अस्थायी कचरा ट्रांसफर स्टेशन था।

कोटा। नगर विकास न्यास की ओर से शहर में करवाए गए विकास व सौन्दर्यीकरण के तहत नयापुरा स्थित बृज टॉकीज परिसर की चार दीवारी को बाहर से हैरीटेज लुक देकर सजाया गया है। जबकि अंदर से नगर निगम ने इनका कचरे का ढेर लगाया हुआ है कि उसे उठाने के लिए अब निगम को अलग से टेंडर करना पड़ेगा। नगर निगम कोटा उत्तर क्षेत्र में स्थित नयापुरा बृज टॉकीज परिसर लम्बे समय तक निगम का अस्थायी कचरा ट्रांसफर स्टेशन रहा था। जिससे नयापुरा व आस-पास के क्षेत्रों का कचरा टिपरों से इसी  जगह पर डाला जा रहा था। लेकिन नगर निगम की ओर से जेसीबी व डम्परों से उस कचरे को रोजाना या एक दिन छोड़कर दूसरे दिन उठाया जा रहा था। उसे नांता स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में पहुंचाया भी जा रहा था। लेकिन नगर विकास न्यास की ओर से नयापुरा स्थित विवेकानंद चौराहे का विकास व सौन्दर्यीकरण कराया गया। उस समय बृज टॉकीज परिसर के आगे की चार दीवारी को भी हैरीटेज लुक दिया गया। जिससे बाहर से तो यह सुंदर व आकर्षक हो गया। इसके साथ ही बृज टॉकीज परिसर से नगर निगम ने अस्थाती कचरा ट्रांसफर स्टेशन तो बंद कर दिया। जिससे वहां नया कचरा डलना कुछ समय के लिए बंद हो गया था। हालांकि बाद में स्थानीय दुकानदार व निगम के टिपरों से भी कचरा डाला गया। जिससे पूरे परिसर में कचरे का अम्बार लग गया। जबकि निगम ने उस कचरे को वहां से उठाना ही बंद कर दिया। हालत यह है कि पूरा बृज टॉकीज परिसर अभी भी कचरे का डम्पिंग यार्ड बना हुआ है। वहां कचरा सड़ने लगा है। जिसकी दुर्गंध दूर-दूर तक फेल रही है और लोगों के लिए परेशानी के साथ ही बीमारी का भी कारण बन रहा है। 

सिटी बसें हो रही खड़ी
बृज टॉकीज परिसर में जिस जगह पर कचरे का ढेर लगा हुआ है। वहां मुख्य द्वार के पास ही सिटी बसें सवारी लेने के लिए खड़ी हो रही हैं। इसके आस-पास कई दुकानें हैं, खरीदारी करने वाले लोग अपने वाहन उसी जगह पर खड़े करते हैं। जिससे सभी को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

साजी देहड़ा में डाला जा रहा कचरा
नगर निगम कोटा उत्तर का कचरा निगम कीओर से बृज टॉकीज परिसर के स्थान पर कोटा दक्षिण निगम के साजी देहड़ा स्थित आधुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशन में डाला जा रहा है। लेकिन बृज टॉकीज परिसर से पुराना कचरा नहीं उठने से वहां कचरे का ढेर लगा हुआ है। 

निगम करेगा अलग से टेंडर
जिस कचरे को नगर निगम रोजाना अपने संसाधनों से उठाता था। अब उस कचरे को उठाने के लिए नगर निगम अलग से टेंडर करेगा। नगर निगम कोटा उत्तर की गत दिनों हुई साधारण सभा की बैठक में स्वास्थ्य अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी भी दी थी।

Read More सर्दी का असर बढ़ा, चूरू में रात सबसे सर्द

अगले महीने होगा टेंडर
नगर निगम कोटा उत्तर के स्वास्थ्य अधिकारी तनुज शर्मा ने बताया कि बृज टॉकीज परिसर में पहले निगम का अस्थायी कचरा ट्रांसफर स्टेशन था। जिसे काफी समय पहले ही बंद कर दिया गया। लेकिन वहां जो कचरे का ढेर लगा हुआ है उसकी मात्रा काफी अधिक है। ऐसे में उस कचरे को उठाने व उसे ट्रेचिंग ग्राउंड तक पहुंचाने के लिए टेंडर किया जाना है। उसकी सहमति बोर्ड बैठक में ली गई है। अब अक्टूबर में इसकी निविदा जारी कर जल्दी ही इसकी सफाई करवाई जाएगी। 

Read More 1.10 लाख रुपए की घूस लेते मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस का अधिकारी गिरफ्तार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गहलोत ने भाजपा पर साधा निशाना, मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं होने पर उठाया सवाल गहलोत ने भाजपा पर साधा निशाना, मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं होने पर उठाया सवाल
निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के नए मुख्यमंत्री का नाम अभी तक तय नहीं होने पर भाजपा पर निशाना...
चीन ने उपग्रहों के लिए जुके-2 वाहक रॉकेट अंतरिक्ष में किया प्रक्षेपित
इंडोनेशिया में ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत
UPSC ने सिविल सर्विसेज के लिए मेन्स एग्जाम का रिजल्ट किया जारी
ऋषि सुनक ने रवांडा निर्वासन नीति का किया समर्थन
अवैध रूप से संचालित एक दर्जन मीट की दुकानों एवं बूचड़खानों पर कार्रवाई
ट्रैफिक लाइट सिग्नल फ्री शहर, फिर भी जाम और हादसों का खतरा