
ऐतिहासिक बड़ी झील के चारों ओर जुटा जनसैलाब, वायुसेना के अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टर ने दिखाया करतब
बड़ी झील के आसपास वीआईपी रोड, कमला पार्क में हजारों लोग आए
भारतीय वायुसेना के अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टर के आसमान में हैरतअंगेज करतब देखने के लिए ऐतिहासिक बड़ी और छोटी झील के आसपास हजारों लोगों का समूह उमड़ पड़ा।
भोपाल। भारतीय वायुसेना के अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टर के आसमान में हैरतअंगेज करतब देखने के लिए ऐतिहासिक बड़ी और छोटी झील के आसपास हजारों लोगों का समूह उमड़ पड़ा।
बड़ी झील के आसपास वीआईपी रोड, कमला पार्क, वोट क्लब, रवींद्र भवन और अन्य इलाकों में सुबह से ही हजारों लोगों की भीड़ जुट गयी है। इन इलाकों में भीड़ के मद्देनजर वाहनों का प्रवेश सुबह आठ बजे से बंद कर दिया गया है। दर्शक केवल पैदल चलकर ही निर्धारित स्थान पर पहुंच रहे हैं। वहीं पार्किंग की व्यवस्था भी आसपास के क्षेत्रों में की गयी है।
इसके अलावा शहर के पुराने हिस्से को जोडऩे वाली छोटी झील के आसपास भी हजारों लोगों का समूह जुट चुका है। रोमांचित नागरिक भारतीय वायुसेना के जांबाज पायलटों के आसमान में हैरतअंगेज करतब देखने के लिए बेताब नजर आए। आज के कार्यक्रम की वजह से शहर में अनेक स्थानों पर मार्ग परिवर्तित किया गया है।
Related Posts

Post Comment
Latest News

Comment List