टिकट बंटवारे के लिए भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक 

प्रदेश भाजपा के किसी भी नेता ने मीडिया से बातचीत नहीं की

टिकट बंटवारे के लिए भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक 

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) के सदस्यों समेत प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं। 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में टिकट बंटवारे के लिए राजस्थान भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक 3 घंटे तक चली। बैठक में ए और डी श्रेणी की 40 से 50 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लग गई है। राजस्थान भाजपा के प्रत्याशियों की पहली सूची जल्द ही आएगी। बैठक के बाद प्रदेश भाजपा के किसी भी नेता ने मीडिया से बातचीत नहीं की और सीधे ही चले गए। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) के सदस्यों समेत प्रदेश भाजपा के नेता भी मौजूद हैं। 

सूत्रों के अनुसार प्रदेश भाजपा द्वारा छंटनी की गई ए और डी श्रेणी की करीब 4 दर्जन से ज्यादा विधानसभा सीटों पर सीईसी द्वारा मुहर लगा दी जाएगी। असल में इन सीटों पर किसी नेता ने कोई आपत्ति नहीं व्यक्त की है और यह सीटों पर संभावित उम्मीदवार पार्टी के लिए मुफीद हैं। इन पर सामाजिक, राजनीतिक समीकरण भी भाजपा के लिए ठीक ठाक हैं। 

प्रदेश भाजपा के यह नेता मौजूद
प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, उप नेता सतीश पूनिया, संगठन महासचिव चंद्रशेखर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और अर्जुनराम मेघवाल के अलावा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सह प्रभारी विजया राहटकर, चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी शामिल हैं।

Tags: meeting

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेशभर से मिल रहे फीडबैक से स्थिति स्पष्ट, भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आ रही है:-सीपी जोशी  प्रदेशभर से मिल रहे फीडबैक से स्थिति स्पष्ट, भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आ रही है:-सीपी जोशी 
प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान संपन्न होने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा प्रत्याशियों से बात...
पांचों राज्यों में जीतेंगे, राजस्थान में रिवाज बदलने जा रहा है: गहलोत
टनल की ड्रिलिंग का काम पूरा; अब किसी भी वक्त निकाले जा सकते है मजदूर, 2 एंबुलेंस सुरंग के अंदर भेजी गई
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता की बिगड़ी तबीयत, एसएमएस अस्पताल में भर्ती
देव दीपावली पर जलाए आस्था के दीपक
आज का भविष्यफल     
पश्चिमी विक्षोभ से आज तीसरे दिन भी मावठ, सर्दी बढ़ी, किसानों के खिले चेहरे, कई जिले कोहरे की चपेट में