दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में भीषण आग, 60 से ज्यादा झुग्गियां खाक, सात लोगों की मौत
हादसे में कई लोग जख्मी भी हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आग लगने की वजह से 60 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक
नई दिल्ली। दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में शुक्रवार की देर रात आग लगने के कारण सात लोगों की मौत हो गईं। आग लगने की वजह से 60 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक हो गयी हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस हादसे में कई लोग जख्मी भी हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तर- पूर्व दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) देवाश कुमार पांडे ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। दमकल विभाग ने सात शव बरामद किए हैं। दमकल विभाग ने बताया कि रात करीब एक बजे आग लगने की सूचना मिली थी और तड़के करीब चार बजे आग पर काबू पा लिया गया। आग की 7 लोगों की मृत्यु हुई है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
कांग्रेस नेताओं के है अजीब हालात, चुनाव से दूरी
29 Mar 2024 15:42:24
राजनीतिक प्रेक्षकों को वर्तमान राजनीतिक हालातों में भी राजस्थान कांग्रेस में गहलोत और पायलट गुट के बीच खींचतान नजर आती...
Comment List