सीमा सुरक्षा बल दीक्षांत परेड समारोह

आपका सीमाओं की सुरक्षा के साथ आंतरिक सुरक्षा में बड़ा योगदान : मीणा

सीमा सुरक्षा बल दीक्षांत परेड समारोह

बीएसएफ के अपर महानिदेशक रामप्रसाद मीणा ने नवआरक्षकों को कहा कि आपका सीमाओं की सुरक्षा के साथ साथ आंतरिक सुरक्षा में भी बड़ा योगदान है। आज के इस परेड आयोजन से मैं प्रभावित हूं।

जोधपुर। बीएसएफ के अपर महानिदेशक रामप्रसाद मीणा ने नवआरक्षकों को कहा कि आपका सीमाओं की सुरक्षा के साथ साथ आंतरिक सुरक्षा में भी बड़ा योगदान है। आज के इस परेड आयोजन से मैं प्रभावित हूं। आज सीमाओं की सुरक्षा के लिए जवानों का बड़ा योगदान है जोकि कठिन प्रशिक्षण प्राप्त कर अनुशासन को दर्शाता है। वे आज सीमा सुरक्षा बल का दीक्षांत परेड समारोह में आज सुबह सहायक प्रशिक्षण केंद्र चंदनसिंह चंदेल परेड ग्राउण्ड में नवआरक्षकों को संबोधित कर रहे थे।

अपर महानिदेशक मीणा ने कहा कि देश की सुरक्षा में जवानों की भूमिका अहम रही है। जवानों से ना सिर्फ बाहरी सीमाएं सुरक्षित बल्कि वे आंतरिक सुरक्षा में भी अपना योगदान दे रहे है। उन्होंने कहा कि जवानों ने आज उत्कृष्ट परेड की है। उन्होंने अनुशासन में रहकर जो प्रशिक्षण प्राप्त किया है वह अनुकरणीय है।

आज बीएसएफ की तरफ से नव आरक्षकों के बैच संख्या 249 से 252 का दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ है। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय के अपर महानिदेशक रामप्रसाद मीणा मौजूद रहे। उन्होंने नवआरक्षकों द्वारा परेड की सलामी दी गई। इसके अलावा जवानों ने हैरत अंगेज प्रदर्शन कर प्रभावित किया। साथ ही छात्राओं द्वारा घूमर नृत्य किया गया। जवानों ने जिम्रास्टिक से लेकर आग के गोले से निकलने वाले जीवंत प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि मीणा द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

विधानसभा के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब की हुई शुरुआत, वैदिक रीति से हुआ हवन  विधानसभा के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब की हुई शुरुआत, वैदिक रीति से हुआ हवन 
दिल्ली की तर्ज पर बने देश के पहले विधानसभा क्लब में बेसमेंट, भूतल और 5 मंजिले 1.95 लाख फीट में...
होली पर मिलावट रोकने के लिए चिकित्सा विभाग की कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 550 किलो से ज्यादा केसर बाटी सील
यूरोपीय लोग नहीं जानते कि यूक्रेन संघर्ष कैसे समाप्त किया जाएं : पुतिन इसे सुलझाना चाहते हैं, तीसरे विश्व युद्ध में बदल सकता है मामला; बोले ट्रंप
अब महिला किरदार सहायक भूमिकाओं तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि वे कहानी का केंद्र भी बन रही हैं : माधुरी
7 दिन में के अंदर जमीन खाली करें..., वक्फ बोर्ड के नोटिस से पूरे गांव में मचा हड़कंप, प्रशासन तक को नहीं लगी भनक
नृत्य कार्यशाला का शुभारंभ : वसुधा में गायन, नृत्य और संवाद के जरिए नारी शक्ति का बखान
महिलाओं के प्रति बदलना होगा नजरिया