अशोक गहलोत, सतीश पूनिया, सचिन पायलट और वसुंधरा राजे ने किया मतदान 

पूनिया ने कहा- लोकतंत्र ही भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि

अशोक गहलोत, सतीश पूनिया, सचिन पायलट और वसुंधरा राजे ने किया मतदान 

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव- 2023 के लिए शनिवार सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। सुबह होते ही कई दिग्गजों ने मतदान किया। अशोक गहलोत ने अपना वोट डाला और लोगों से मतदान की अपील की।

बीजेपी नेता और आमेर विधायक सतीश पूनिया ने निर्माण नगर ब्राइट फ्यूचर स्कूल में मतदान किया। पूनिया ने मतदान के बाद कहा लोकतंत्र ही भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि है। भारत की जनता ने इसे अक्षुण रखा है। मतदान से पहले सतीश पूनिया ने जयपुर में गोविंददेवजी और मोती डूंगरी गणेश का आशीर्वाद लिया। उन्होंने आमेर और प्रदेश की खुशहाली एवं उन्नति की कामना की।

सचिन पायलट ने 22 गोदाम में वोट डाला। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने चित्तौड़गढ़ में और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में वोट डाला। राजे ने मतदान करने के बाद सैलरी पॉइंट पर फोटो भी खिंचवाई। जयपुर सांसद रामचरण बोहरा ने परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने दुर्गापुरा स्तिथ राजकीय बालिका विद्यालय बूथ क्रमांक 123 पर अपना वोट डाला। जयपुर पूर्व राजघराने की सदस्य और विद्याधर नगर से भाजपा प्रत्याशी दिया कुमारी ने छोटी चौपड़ पर पेंशन कार्यालय में वोट डाला। प्रताप सिंह खाचरियावास ने 4 नंबर डिस्पेंसरी के पास कुमावत स्कूल में मतदान किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने भी किया मतदान
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, गांधी नगर स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 53 पहुँचकर मतदान किया। इस दौरान गुप्ता ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से मतदान अवश्य करने की अपील की।

5 करोड़ से ज्यादा मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों का भविष्य
प्रदेश के पांच करोड़ 26 लाख 90 हजार 146 मतदाता इस चुनावी कुंभ में वोट देकर एक हजार 863 प्रत्याशियों के लिए आहुतियां देंगे। उम्मीदवारों में 182 महिलाएं है। इस चुनावी महाकुंभ के प्रचार में 45 दिन अपनी ताकत झोकने के बाद दोनों बड़े दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

केसी वेणुगोपाल ने मोदी को लिखा पत्र : एफसीआरए नियमों और संशोधन वापस लेने की मांग, नागरिक समाज संगठनों की स्वायत्तता को कमजोर करने का लगाया आरोप केसी वेणुगोपाल ने मोदी को लिखा पत्र : एफसीआरए नियमों और संशोधन वापस लेने की मांग, नागरिक समाज संगठनों की स्वायत्तता को कमजोर करने का लगाया आरोप
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर एफसीआरए नियमों में हालिया संशोधनों को वापस लेने की...
पुलिस ने की एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई : 23 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, 36 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक एक्शन
निर्जला एकादशी पर गणेश मंदिर में सजी फलों की झांकी, विशेष भोग और दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
महिला आरक्षण को जानबूझकर टाल रही केन्द्र सरकार : परिसीमन से जोड़कर वास्तविक उद्देश्य से भटका रही सरकार, जयराम ने लगाया टालमटोल करने का आरोप
केन्या में प्रदर्शन के दौरान आगजनी : पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, सड़कों पर उठी आग की लपटें
रेगिस्तान से हरियाली तक : बदल रही राजस्थान पर्यटन की तस्वीर, जनवरी-मार्च 2026 में अरावली, दक्षिणी राजस्थान और हाड़ौती में पहुंचे 93.85 लाख पर्यटक
राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, 403 उच्च पदों की वृद्धि