सांस की बीमारी से जूझ रहा चीन, अब तक 13 हजार से अधिक बच्चे बीमार

सांस की बीमारी से जूझ रहा चीन, अब तक 13 हजार से अधिक बच्चे बीमार

एजेंसी/बीजिंग। चीन में कोविड के बाद सांस की एक नई बीमारी से देशवासी हलकान हैं और इस बीमारी से ज्यादातर छोटे बच्चें प्रभावित हो रहे हैं।स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 13,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। मरीजों को अस्पतालों में जगह नहीं मिल रही है जबकि कुछ स्कूलों को बंद  कर दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगन (डब्ल्यूएचओ), जिसने सरकार से रोग डेटा मांगा है, ने कहा कि कोई असामान्य या नए रोगजनकों का पता नहीं चला है। इससे पूर्व की रिपोर्ट में कहा गया था, चीन एक बार फिर रहस्मयी फ्लू कारण सुर्खियों में है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 13,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। अस्पतालों में भर्ती होने के लिए लंबी वेटिंग है जबकि कुछ स्कूलों को बंद भी किया गया है। दिसंबर में सख्त कोविड-19 प्रतिबंध हटाए जाने के बाद से चीन अपने पहले पूर्ण सर्दियों के मौसम में प्रवेश करते हुए श्वसन संबंधी बीमारियों में वृद्धि से जूझ रहा है। बच्चों में मामले विशेष रूप से बीजिंग और लियाओनिंग प्रांत जैसे उत्तरी क्षेत्रों में अधिक दिखाई दे रहे हैं जहां अस्पताल लंबे इंतजार की चेतावनी दे रहे हैं। बीजिंग के एविएशन जनरल अस्पताल में रोजाना 550 से 650 मामले आ रहे हैं जो पिछले साल की तुलना में 30 से 50 प्रतिशत अधिक है। राजधानी बीजिंग से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित तियानजिन शहर के चिल्ड्रेन अस्पताल के निदेशक लियु वेई ने गुरुवार को कहा, हमारे दो कैंपस में पिछले 24 घंटों के दौरान 13,171 बच्चों को भर्ती कराया गया है। स्टेट काउंसिल ने कहा कि इस सर्दी और वसंत में इन्फ्लूएंजा चरम पर होगा और भविष्य में कुछ क्षेत्रों में माइकोप्लाज्मा निमोनिया का संक्रमण अधिक रहेगा। इसने कोविड संक्रमण के फिर से बढ़ने के जोखिम के बारे में भी चेतावनी दी। स्टेट काउंसिल ने एक बयान में कहा,सभी इलाकों को संक्रामक रोगों पर सूचना रिपोर्टिंग को मजबूत करना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जानकारी समय पर और सटीक तरीके से दी जाए।

Tags:

Post Comment

Comment List

Latest News

गवरी देवी के निधन से लोक संगीत जगत में शोक की लहर, सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया दुख गवरी देवी के निधन से लोक संगीत जगत में शोक की लहर, सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया दुख
मुख्यमंत्री ने पाली की सुप्रसिद्ध मांड गायिका गवरी देवी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनके निधन का...
एसएमएस स्टेडियम में जुटे किसान : प्राकृतिक खेती का लेंगे प्रशिक्षण, भजनलाल-देवव्रत-बागड़े रहे मौजूद
जयपुर सर्राफा बाजार : दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड तेजी, जानें क्या है भाव
कच्चे तेल में नरमी से भारतीय रुपया मजबूत, 45 पैसे की बढ़त के साथ 95.40 प्रति डॉलर पर खुला
कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार का नया आदेश, पेट्रोल पंप पर एक दिन में मिलेगा एक वाहन को अधिकतम 200 लीटर डीजल
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का ब्रुसेल्स दौरा, IIAS अध्यक्ष पद का एक वर्ष पूरा
फीफा विश्वकप-2026 : जापान को लगा बड़ा झटका, चोटिल वातारु एंडो विश्वकप से हुए बाहर, संन्यास की घोषणा की