फीफा विश्वकप-2026 : जापान को लगा बड़ा झटका, चोटिल वातारु एंडो विश्वकप से हुए बाहर, संन्यास की घोषणा की

एंडो बाएं पैर की चोट से धीरे-धीरे उबर रहे

फीफा विश्वकप-2026 : जापान को लगा बड़ा झटका, चोटिल वातारु एंडो विश्वकप से हुए बाहर, संन्यास की घोषणा की
जापान के कप्तान वातारु एंडो पैर की चोट के कारण फीफा विश्व कप-2026 से बाहर हो गए और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की। उनके स्थान पर माचिनो शुटो टीम में शामिल, अजाक्स के इटाकुरा को नया कप्तान बनाया।

टोक्यो। फीफा विश्वकप-2026 में अपने अभियान से तीन दिन पहले जापान को बड़ा झटका लगा है, ‘समुराई ब्लूके कप्तान वातारु एंडो पैर की चोट के कारण विश्वकप से बाहर हो गए है। इसके साथ ही, लिवरपूल के इस मिडफील्डर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी। नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने पहले मैच से तीन दिन पहले, जापान के कोच मोरियासु हाजिमे ने लिवरपूल के मिडफील्डर एंडो वातारू को पैर की चोट के कारण टीम से हटाने का मुश्किल फैसला लिया। एंडो बाएं पैर की चोट से धीरे-धीरे उबर रहे है। इसके बाद अब अजाक्स के सेंटर-हाफ इटाकुरा को अब कप्तान की जिम्मेदारी दी गई। जबकि, बोरूसिया मोंशेनग्लाडबाख के माचिनो शुटो को एंडो की जगह टीम में बुलाया गया है।

एंडो ने खुद टीम नहीं छोड़ी थी। यह फैसला जापान के कोच मोरियासु हाजिमे ने तब लिया, जब 33 वर्षीय खिलाड़ी को 31 मई को आइसलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर टीम की आखिरी तैयारी के दौरान बाएं पैर की चोट और गंभीर हो गई। उन्हें फरवरी में लिवरपूल के लिए खेलते समय चोट लगी थी, जिसके लिए सर्जरी की जरूरत पड़ी थी।

जापान का पहला ग्रुप एफ मैच रविवार (14 जून) को डलास में नीदरलैंड के खिलाफ है। पहले मैच से 24 घंटे पहले तक चोट के कारण खिलाड़ी बदलने की अनुमति थी, इसलिए मोरियासु ने यह फैसला लिया।

जब जापान फुटबॉल एसोसिएशन ने नैशविल, टेनेसी में अपने अमेरिकी अभ्यास शिविर पर यह चौंकाने वाली घोषणा की, तब तक एंडो टीम छोड़ चुके थे और उन्होंने मीडिया से बात नहीं की। जाने से पहले उन्होंने केवल इटाकुरा से बात की और एंडो के कई साथी खिलाड़ी स्वाभाविक रूप से भावुक थे।

Read More विश्व कप सपना टूटा, मैदान पर ही छलके रोनाल्डो के आंसू

टीम से अलग होने के कुछ ही समय बाद, एंडो ने सोशल मीडिया पर नेशनल टीम से संन्यास की घोषणा की। गुरुवार तक यह उनका तीसरा वल्र्ड कप होने वाला था।

Read More भारत 12 साल बाद इंग्लैंड से टी-20 सीरीज हारा, हैरी ब्रूक-फिल साल्ट के दम पर मेजबान टीम 9 विकेट से जीती

एंडो ने अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा- चोट लगने के बाद से मैंने अपनी पूरी कोशिश की है, इसलिए मुझे कोई पछतावा नहीं है। जाहिर है, मुझे दुख है कि मैं इस विश्व कप में नहीं खेल पाऊंगा। लेकिन कतर वल्र्ड कप के बाद से मैंने कप्तान के तौर पर इस टीम की अगुवाई की है और मुझे गर्व है कि हम एक ऐसे ग्रुप के रूप में परिपक्व हुए हैं, जो वल्र्ड कप जीतने की कोशिश करने में सक्षम है। यह टीम वाकई शानदार है। मुझे यकीन है कि वे हर बाधा को पार करेंगे और हमें ऐसा नजारा दिखाएंगे जो हमने पहले कभी नहीं देखा।

Read More गर्मी की छुट्‌टी के बाद फिर शुरू हुई पढ़ाई, लेकिन नहीं खुलीं खेल परिषद की एकेडमियां

उन्होंने कहा- मैं अब राष्ट्रीय टीम की गतिविधियों से संन्यास ले रहा हूं। इसलिए, अब से मैं एक फैन के तौर पर जापान का समर्थन करूँगा। मुझे इसमें कोई शक नहीं है कि एक समय ऐसा आएगा जब जापान विश्व कप जीतेगा।

एन्डो की स्थिति जापान के लिए टूर्नामेंट से पहले दूसरा बड़ा झटका है; इससे पहले स्टार विंगर मितोमा काओरु को भी चोट के कारण टीम से बाहर करना पड़ा था।

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत