शहरी सेवा शिविरों में बड़ी राहत : बकाया लीज राशि पर 60% छूट, पुरानी किराए की दुकानों का होगा नियमन

नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति भी मजबूत

शहरी सेवा शिविरों में बड़ी राहत : बकाया लीज राशि पर 60% छूट, पुरानी किराए की दुकानों का होगा नियमन
प्रदेश सरकार द्वारा आमजन को राहत देने और नगरीय निकायों के राजस्व में वृद्धि के उद्देश्य से 12 जून से 15 जुलाई तक शहरी सेवा शिविरों का आयोजन। इन शिविरों में बकाया लीज राशि जमा कराने वालों को विशेष छूट का लाभ मिलेगा।

जयपुर। प्रदेश सरकार द्वारा आमजन को राहत देने और नगरीय निकायों के राजस्व में वृद्धि के उद्देश्य से 12 जून से 15 जुलाई तक शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में बकाया लीज राशि जमा कराने वालों को विशेष छूट का लाभ मिलेगा। सरकार के निर्देशानुसार वर्ष 2025-26 में एकमुश्त लीज राशि जमा कराने पर बकाया लीज राशि में 60 प्रतिशत तथा बकाया ब्याज में 100 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। इससे लंबे समय से लंबित लीज प्रकरणों के निस्तारण में तेजी आएगी और निकायों को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।

इसके साथ ही वर्ष 1991 से पूर्व किराए पर दी गई स्वतंत्र दुकानों के नियमन की प्रक्रिया भी शिविरों में की जाएगी। नियमन के लिए संबंधित दुकानदारों को बकाया किराया 15 प्रतिशत ब्याज सहित जमा कराना होगा। इसके बाद व्यावसायिक आरक्षित दर के आधार पर दुकानों का नियमन किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इस पहल से वर्षों से लंबित मामलों का समाधान होगा, नागरिकों को राहत मिलेगी और नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति भी मजबूत होगी। शहरी सेवा शिविरों में विभिन्न नागरिक सेवाओं से जुड़े प्रकरणों का भी मौके पर निस्तारण किया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस स्टेडियम में जुटे किसान : प्राकृतिक खेती का लेंगे प्रशिक्षण, भजनलाल-देवव्रत-बागड़े रहे मौजूद एसएमएस स्टेडियम में जुटे किसान : प्राकृतिक खेती का लेंगे प्रशिक्षण, भजनलाल-देवव्रत-बागड़े रहे मौजूद
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय किसान प्रशिक्षण महाकुंभ का आयोजन।...
जयपुर सर्राफा बाजार : दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड तेजी, जानें क्या है भाव
कच्चे तेल में नरमी से भारतीय रुपया मजबूत, 45 पैसे की बढ़त के साथ 95.40 प्रति डॉलर पर खुला
कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार का नया आदेश, पेट्रोल पंप पर एक दिन में मिलेगा एक वाहन को अधिकतम 200 लीटर डीजल
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का ब्रुसेल्स दौरा, IIAS अध्यक्ष पद का एक वर्ष पूरा
फीफा विश्वकप-2026 : जापान को लगा बड़ा झटका, चोटिल वातारु एंडो विश्वकप से हुए बाहर, संन्यास की घोषणा की
सरकार ने परमाणु ऊर्जा से जुड़ी वस्तुओं के आयात पर माफ किया सीमा शुल्क, वित्त मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना