कर्नाटक में कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी 

छात्रों को तुरंत परिसर से बाहर करने का फैसला किया

कर्नाटक में कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी 
पुलिस ने सूचना के बाद यह पता लगाने के लिए तत्काल तलाशी अभियान शुरू किया कि क्या विस्फोटक स्कूल परिसर में लगाए गए थे।

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु शहर के विभिन्न इलाकों में 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने स्कूल परिसर को खाली करा लिया है। बेंगलुरु पुलिस ने सूचना के बाद यह पता लगाने के लिए तत्काल तलाशी अभियान शुरू किया कि क्या विस्फोटक स्कूल परिसर में लगाए गए थे।

बेंगलुरु पुलिस ने कहा कि फिलहाल ये अफवाह हैं। लोगों से अपील की है कि भय में आने की आवश्यकता नहीं है। स्कूल ने कहा कि हम स्कूलों में एक अप्रत्याशित स्थिति का सामना कर रहे हैं। स्कूल को अज्ञात स्रोतों से धमकी मिली है। हम अपने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते है। इसलिए हमने छात्रों को तुरंत परिसर से बाहर करने का फैसला किया। 

Tags: threat

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जूली का आरोप : गुंडागर्दी पर उतरी भाजपा, पार्षदों की चोरी करने का कर रहे प्रयास जूली का आरोप : गुंडागर्दी पर उतरी भाजपा, पार्षदों की चोरी करने का कर रहे प्रयास
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान में भाजपा नेता गुंडागर्दी पर उतर...
खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर Congress का केंद्र पर ​तीखा प्रहार: गरीब-मध्यम वर्ग की कमर तोड़ रही महंगाई, सरकार से आम जनता को राहत देने की मांग
नाइजीरिया के पठारी राज्य में बंदूकधारियों का आतंक: अलग-अलग हमलों में नौ लोगों की मौत, कई इलाकों में बढ़ा तनाव
राजस्थान में 273 निकायों के प्रमुख के चुनाव के लिए मतदान: राजनीतिक दल और निर्दलीय पार्षद पहुंचे चुनाव आयोग, आज ही घोषित होंगे परिणाम
मायावती का अखिलेश पर निशाना, बोली- वोट के लालच में गिरगिट की तरह रंग बदल रही है सपा, 'पीडीए रथ' पर उठाए सवाल
कांग्रेस प्रत्याशी मावर ने मांगा समर्थन : भाजपा पर लगाए आरोप, जयपुर की सफाई और सीवर-विरासत संरक्षण को बताया प्राथमिकता
केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और बाढ़ : पर्यटकों समेत 6 लोगों की मौत, महिला सहित 4 लोग लापता