ईसरदा लिंक परियोजना : अधिग्रहित जमीन पर खेती की तो होगी कार्रवाई, अवाप्त भूमि पर कृषि गतिविधियों पर रोक

रामगंज और खरायता गांवों में भूमि अवाप्त

ईसरदा लिंक परियोजना : अधिग्रहित जमीन पर खेती की तो होगी कार्रवाई, अवाप्त भूमि पर कृषि गतिविधियों पर रोक
नवनेरा-गलवा-बीसलपुर-ईसरदा लिंक परियोजना की अवाप्त जमीन पर अब खेती करना भारी पड़ सकता है। राजस्थान वाटर ग्रिड कॉरपोरेशन ने जुताई, बुवाई और खाद-बीज डालने पर रोक लगाई है। मुआवजा लेने वाले ही नहीं, मुआवजे का इंतजार कर रहे किसान भी खेती नहीं कर सकेंगे। उल्लंघन पर राजकीय कार्रवाई होगी और नुकसान की जिम्मेदारी भी संबंधित हितधारी की होगी।

जयपुर। नवनेरा-गलवा-बीसलपुर-ईसरदा लिंक परियोजना के तहत अधिग्रहित भूमि पर अब खेती करना किसानों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। राजस्थान वाटर ग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड ने स्पष्ट किया है कि परियोजना के लिए अवाप्त भूमि पर किसी भी प्रकार की कृषि गतिविधि करने पर संबंधित भूमि हितधारियों के खिलाफ नियमानुसार राजकीय कार्रवाई की जाएगी। परियोजना के अंतर्गत नवनेरा बैराज के डिलीवरी सिस्टर्न से मेज एनीकट तक विभिन्न संरचनाओं सहित फीडर का निर्माण किया जाना है। इसके लिए गुहाटा, कोटाखुर्द, लबान, दहीखेड़ा, डपटा, रामगंज और खरायता गांवों में भूमि अवाप्त की गई है।

प्रभावित भूमि का मुआवजा भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर एवं पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 के तहत दिया जा चुका है। शेष मुआवजे के भुगतान की प्रक्रिया जारी है। कॉरपोरेशन के अनुसार, मुआवजा प्राप्त करने वाले और अभी तक मुआवजा नहीं लेने वाले, दोनों श्रेणियों के भूमि हितधारी अवाप्त जमीन पर खेत तैयार करने, जुताई करने, खाद-बीज डालने और फसल बोने जैसी गतिविधियां नहीं कर सकेंगे। यदि खेती करने के दौरान निर्माण कार्य के लिए भूमि को कोई नुकसान होता है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित हितधारी की होगी। साथ ही, नियमों के अनुसार राजकीय कार्रवाई भी की जाएगी।

Tags: action

Post Comment

Comment List

Latest News

वैश्विक मंदी और मजबूत रुपये से लुढ़का जयपुर सर्राफा बाजार, त्योहारों पर खरीदारी का सुनहरा मौका वैश्विक मंदी और मजबूत रुपये से लुढ़का जयपुर सर्राफा बाजार, त्योहारों पर खरीदारी का सुनहरा मौका
मजबूती और फेडरल रिजर्व द्वारा भविष्य में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की प्रबल आशंका के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारी...
राहुल गांधी के विदेश दौरे पर बीजेपी का हमला, सुधांशु त्रिवेदी बोले- देश का दुर्भाग्य
सब जूनियर और जूनियर नेशनल स्क्वैश के उद्घाटन में खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह की घोषणा
कच्चे तेल के दबाव और विदेशी पूंजी निकासी के बीच डॉलर के मुकाबले रुपया 94.95 के स्तर पर
सौ फीसदी फिट होकर ही मैदान पर लौटना चाहते हैं खलील ,आईपीएल में लगी चोट के कारण 5 माह से है क्रिकेट से दूर
सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- गांधी परिवार ने देश की बर्बादी पर सत्ता की इमारत बनाई
ईसरदा लिंक परियोजना : अधिग्रहित जमीन पर खेती की तो होगी कार्रवाई, अवाप्त भूमि पर कृषि गतिविधियों पर रोक