Voice of Youth : स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास, दिनचर्या में बदलाव से संवरेगी सेहत

वॉइस ऑफ जेन जी एंड अल्फा अभियान में युवाओं ने रखे विचार

Voice of Youth : स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास, दिनचर्या में बदलाव से संवरेगी सेहत
संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद को बताया स्वस्थ जीवन का आधार।

बदलती खानपान की आदतों, शारीरिक गतिविधियों की कमी और बढ़ते मानसिक तनाव के बीच स्वस्थ जीवनशैली अपनाना युवाओं के लिए महत्वपूर्ण हो गया है। दैनिक नवज्योति के अभियान के तहत युवाओं ने स्वस्थ रहने के लिए अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाने पर जोर दिया। उनका कहना है कि घर का बना पौष्टिक भोजन, योग, व्यायाम और ध्यान जैसी आदतें शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक एकाग्रता बनाए रखने में भी मददगार हो सकती हैं।

घर के बने भोजन को दें प्राथमिकता

स्वस्थ रहने के लिए जंक फूड से दूरी बनाकर घर का बना पौष्टिक भोजन करना चाहिए। भोजन में फल, हरी सब्जियां और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए। इसके साथ रोजाना व्यायाम और योग करना तथा सात से आठ घंटे की पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है। व्यक्ति शाकाहारी या अन्य प्रकार का भोजन अपनी पसंद के अनुसार चुन सकता है, लेकिन भोजन संतुलित और पौष्टिक होना चाहिए। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की आदत भी अपनानी चाहिए।
-जया सुमन, कॉलेज स्टूडेंट

व्यायाम के साथ ध्यान भी जरूरी

Read More कोटा में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से चार युवक चंबल नहर में डूबे

स्वस्थ जीवन के लिए हरी सब्जियों का नियमित सेवन और सुबह व्यायाम करना जरूरी है। खानपान में संतुलन बनाए रखने के साथ मेडिटेशन को भी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। ध्यान करने से एकाग्रता बढ़ाने और मानसिक तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है। इससे पढ़ाई और दूसरे दैनिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने में भी सहूलियत होती है। नॉनवेज खाना चाहिए लेकिन उसका सेवक कभी कभी करना चाहिए। प्रोटीन से भरपूर खानपान पर ध्यान देना चाहिए।
-गुनगुन राठौर, कॉलेज स्टूडेंट

Read More Voice of Youth : हादसे में तमाशबीन नहीं, मददगार बनें; हर मिनट कीमती, हर जान अनमोल

सुबह की जॉगिंग से दिन की शुरुआत

Read More दशहरा मेले की व्यंजन प्रतियोगिता में बिखरा स्वाद का जादू, खुशबू जैन ने मारी बाजी

सुबह जल्दी उठकर जॉगिंग करने और रात को समय पर सोने की आदत अपनानी चाहिए। नियमित योग और शारीरिक गतिविधियों से शरीर सक्रिय रहता है। उन्होंने हरी सब्जियों के सेवन और संतुलित खानपान पर भी जोर दिया। दिनचर्या में नियमितता बनाए रखने से व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक रह सकता है। भोजन का चुनाव व्यक्तिगत पसंद के अनुसार किया जा सकता है, बशर्ते उसमें शरीर की जरूरतों के अनुरूप जरूरी पोषक तत्व शामिल हों।
-गौरव बैरवा, कॉलेज स्टूडेंट

अनुशासन से बेहतर होगी जीवनशैली

स्वस्थ रहने के लिए अनुशासन को जरूरी अपनाएं। नियमित व्यायाम और मेडिटेशन के साथ भोजन में प्रोटीन, हरी सब्जियों और फलों को शामिल करना चाहिए। दिनभर के भोजन में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। रात में हल्का भोजन करना और नियमित समय पर सोना भी दिनचर्या को व्यवस्थित रखने में मदद कर सकता है। जब व्यक्ति अपनी सेहत को प्राथमिकता देते हुए नियमित आदतें अपनाता है, तो स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखना आसान हो जाता है।
-रोहन धाकड़, कॉलेज स्टूडेन्ट

Post Comment

Comment List

Latest News

एक नवंबर से शुरू होगा सहकार दीपोत्सव, जयपुरवासियों को सस्ती दरों पर मिलेंगे पटाखे एक नवंबर से शुरू होगा सहकार दीपोत्सव, जयपुरवासियों को सस्ती दरों पर मिलेंगे पटाखे
जयपुर में दीपावली के अवसर पर 1 नवंबर से नवजीवन उपहार मार्केट में 'सहकार दीपोत्सव मेले' का आयोजन किया जाएगा।...
चीन सीमा पर तनाव और व्यापार घाटे को लेकर खरगे का केंद्र पर हमला, पूछा- क्या एक और टकराव की तैयारी?
ट्रंप ने अमेरिकी तेल और रिफाइनिंग को बढ़ावा देने के लिए शीत युद्ध के दौर के कानून का किया इस्तेमाल, कुछ पाबंदियों में दी ढील 
Voice of Youth : स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास, दिनचर्या में बदलाव से संवरेगी सेहत
राजस्थान पुलिस की निधि कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत की महिला टीम की कप्तान
वैश्विक मंदी और मजबूत रुपये से लुढ़का जयपुर सर्राफा बाजार, त्योहारों पर खरीदारी का सुनहरा मौका
राहुल गांधी के विदेश दौरे पर बीजेपी फिर हमलावर, सुधांशु त्रिवेदी बोले- उनका विपक्ष का नेता होना दुर्भाग्यपूर्ण