दशहरा मेले की व्यंजन प्रतियोगिता में बिखरा स्वाद का जादू, खुशबू जैन ने मारी बाजी

23 प्रतिभागियों ने दिखाया पाक कला का हुनर

दशहरा मेले की व्यंजन प्रतियोगिता में बिखरा स्वाद का जादू, खुशबू जैन ने मारी बाजी
बिना चूल्हा जलाए 30 मिनट में बनाए लजीज पकवान, मीठे और चटपटे पकवान बने आकर्षण का केंद्र।

कोटा। 133वें राष्ट्रीय मेला दशहरा–2026 के आयोजनों की कड़ी में गुरुवार को नगर निगम भवन परिसर में 'व्यंजन प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर भर से आए विविध प्रतिभागियों ने अपनी पाक कला का हुनर दिखाया। जिससे पूरा निगम भवन स्वादिष्ट व्यंजनों की खुशबू से सराबोर हो उठा। प्रतियोगिता का आयोजन उपायुक्त एवं प्रतियोगिता प्रभारी भावना सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। आयोजकों ने सुरक्षा और नवाचार को प्राथमिकता देते हुए प्रतियोगिता स्थल पर चूल्हा, गैस अथवा इंडक्शन जलाकर खाना पकाने की सख्त मनाही रखी थी। प्रतिभागियों को केवल 30 मिनट की निर्धारित समय-सीमा के भीतर बिना आग का उपयोग किए अपनी रचनात्मकता के बल पर एक-एक उत्कृष्ट डिश तैयार करनी थी।

प्रतियोगिता में कुल 23 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। किसी प्रतिभागी ने मीठे व्यंजन तैयार किए, तो किसी ने नमकीन और चटपटे स्वाद से उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतिभागियों ने मुख्य रूप से लड्डू, नाचोज चाट, ब्रेड स्लाइड पूरी, पकौड़ी चाट, दीया-बाती मिठाई, ब्रेड भल्ले, बिस्किट बास्केट चाट, बीटरूट बॉल, बंगाली भोज कुकीज, मूंगदाल पकौड़े, कोकोनट रोल, आंगन मटका पॉट, दही बड़े, पिस्कान केक, मल्टीग्रेन आटा कटोरी चाट और विभिन्न प्रकार के फलों के आकर्षक व्यंजन तैयार किए। पूर्व पार्षद प्रतिभा गौतम तथा आरती शाक्यवाल ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाते हुए व्यंजनों के स्वाद, प्रस्तुतिकरण और नवाचार के आधार पर विजेताओं का चयन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच प्रथम स्थान खुशबू जैन, द्वितीय स्थान सविता गौतम तथा तृतीय स्थान संतोष सुमन ने प्राप्त किया। 

 इस अवसर पर उप महापौर विवेक राजवंशी, पार्षद कैलाश गौतम, प्रमिला वर्मा, सीमा चौधरी, सुनीता नायक सहित निगम अधिकारी और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अतिथियों ने व्यंजनों का स्वाद चखकर प्रतिभागियों की सराहना की।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फर्जी गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट से 12 करोड़ की ठगी ,असम का आरोपी विशाखापट्टनम से गिरफ्तार फर्जी गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट से 12 करोड़ की ठगी ,असम का आरोपी विशाखापट्टनम से गिरफ्तार
फर्जी ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट के जरिए 12.09 करोड़ रुपए से अधिक की साइबर ठगी के मामले में राजस्थान पुलिस...
राजस्थान के आठ शहरों में दौड़ेंगी 675 इलेक्ट्रिक बसें, अब तक 250 की डिलीवरी मुख्य सचिव ने डिपो
सोशल मीडिया पर मिली शोहरत, फिर शुरू हुआ उत्पीड़न; 27 साल के फाइनेंस इन्फ्लुएंसर की रहस्यमयी मौत से हड़कंप
"पहले मतदान, फिर जलपान" सीएम भजनलाल शर्मा की पहली बार मतदान करने वाले युवा साथियों से विशेष अपील, मतदान में लें बढ़-चढ़कर भाग
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत में: अंबानी के साथ वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य और नई ऊर्जा के क्षेत्रों पर चर्चा 
जयपुर में तीन बजे तक 49.34 प्रतिशत मतदान, दूदू-मौजमाबाद में सबसे ज्यादा वोटिंग
दशहरा मेले की व्यंजन प्रतियोगिता में बिखरा स्वाद का जादू, खुशबू जैन ने मारी बाजी