अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत में: अंबानी के साथ वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य और नई ऊर्जा के क्षेत्रों पर चर्चा 

व्यापारिक संबंधों को मिलेगी नई गति

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत में: अंबानी के साथ वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य और नई ऊर्जा के क्षेत्रों पर चर्चा 
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने जामनगर रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की अगवानी की। इस दौरान ऊर्जा सुरक्षा, ग्रीन एनर्जी गीगा-फैक्ट्रियों, डेटा सेंटर और प्रौद्योगिकी साझेदारी पर गहन चर्चा हुई।

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे और आरआईएल के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी के साथ जामनगर पेट्रोलियम रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का स्वागत किया।

बुधवार देर रात जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुकेश अंबानी के बड़े बेटे और जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बुधवार को मुंबई में थे। जहाँ वे जियो प्लेटफॉर्म्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की प्रक्रिया की देखरेख कर रहे थे। इस दौरे के दौरान वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य और पारंपरिक तथा नई ऊर्जा के क्षेत्रों में व्यावसायिक साझेदारी के अवसरों पर व्यापक चर्चा हुई। बातचीत में भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा आपूर्ति, तकनीकी प्रगति, मजबूत सप्लाई चेन और बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए आवश्यक निवेश जैसे विषयों को शामिल किया गया।

बयान में कहा गया है कि इस बातचीत से उद्योग से जुड़े नजरिए साझा करने और आपसी व्यावसायिक हितों के क्षेत्रों को तलाशने का एक सार्थक अवसर मिला। मुकेश अंबानी और कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने अमेरिकी कंपनियों के साथ सहयोग के अवसरों पर अपने विचार रखे। इसमें तकनीक, इंजीनियरिंग और उन्नत उत्पादन के क्षेत्रों में दोनों पक्षों की एक-दूसरे की पूरक क्षमताओं का जिक्र किया गया। बयान के अनुसार, इस बातचीत से उद्योग से जुड़े नजरिए साझा करने और आपसी व्यावसायिक हितों के क्षेत्रों को तलाशने का एक सार्थक अवसर मिला। श्री मुकेश अंबानी ने जामनगर कॉम्प्लेक्स के लिए रिलायंस की दीर्घकालिक योजना के बारे में भी बताया। इसके तहत इसे डीप-टेक, आविष्कार और उन्नत उत्पादन के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

बयान के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और राजदूत गोर को दुनिया के सबसे बड़े पेट्रोलियम रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स का दौरा कराया गया। इस कॉम्प्लेक्स की क्षमता प्रतिदिन 10.4 लाख बैरल कच्चा तेल रिफाइन करने की है। उन्हें विश्व स्तरीय रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स का दौरा कराया गया, जिससे उन्हें इसके विशाल पैमाने, अत्याधुनिक तकनीक और एकीकृत कामकाज को करीब से देखने का मौका मिला।

Read More पटाखा गोदामों में क्षमता से दोगुना स्टॉक, सुरक्षा मानकों की उड़ रही धज्जियां

अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और राजदूत गोर को रिलायंस की 'न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्रियों' के बारे में भी जानकारी दी गई जिन्हें अभी चरणों में चालू किया जा रहा है। इसके साथ ही निर्माणाधीन डेटा सेंटरों के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरे में कंपनी के ऊर्जा और डिजिटल बुनियादी ढांचे में किए गए निवेश की झलक मिली, जिसमें उसकी स्थापित अत्याधुनिक विनिर्माण क्षमताएं और डीप-टेक (गहरी तकनीकी) क्षमताएं शामिल हैं। अतिथियों को अनंत अंबानी द्वारा स्थापित वन्यजीव बचाव और संरक्षण केंद्र, 'वनतारा' का भी दौरा कराया गया।

Read More असर खबर का : कोटा में पशु चिकित्सकों के 15 नए पदों पर नियुक्ति, उपचार व्यवस्था में सुधार की जगी उम्मीद

Post Comment

Comment List

Latest News

226 रन भी नहीं बचा पाए न्यूजीलैंड! संजू सैमसन और नमन धीर के दम पर भारत की धमाकेदार जीत 226 रन भी नहीं बचा पाए न्यूजीलैंड! संजू सैमसन और नमन धीर के दम पर भारत की धमाकेदार जीत
क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। 226 रनों के...
देवनानी ने विष्णुदेव साय से की मुलाकात, शदाणी दरबार में दर्शन कर संत युधिष्ठिर लाल से लिया आशीर्वाद
सऊदी अरब में हूती हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों और परिवारों को देश छोड़ने का दिया आदेश
कच्चे तेल, महंगाई की चिंता से शेयरों में बिकवाली बढ़ी, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट
फर्जी गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट से 12 करोड़ की ठगी ,असम का आरोपी विशाखापट्टनम से गिरफ्तार
राजस्थान के आठ शहरों में दौड़ेंगी 675 इलेक्ट्रिक बसें, अब तक 250 की डिलीवरी मुख्य सचिव ने डिपो
सोशल मीडिया पर मिली शोहरत, फिर शुरू हुआ उत्पीड़न; 27 साल के फाइनेंस इन्फ्लुएंसर की रहस्यमयी मौत से हड़कंप