विधानसभा चुनाव परिणाम : भाजपा करीब 100 पर बढ़त बनाकर आगे

कांग्रेस ने 78 सीटों पर अपनी बढ़त बनाई

विधानसभा चुनाव परिणाम : भाजपा करीब 100 पर बढ़त बनाकर आगे

अब तक मिले रुझानों के अनुसार भारतीय आदिवासी पार्टी के चार, बहुजन समाज पार्टी दो जबकि माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल , भारतीय ट्राइबल पार्टी एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी एक-एक सीट पर अपनी बढ़त बना रखी है। इसके अलावा नौ सीटों पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं।  

जयपुर। विधानसभा चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगभग 100 सीटों पर अपनी बढ़त बनाकर सबसे आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस ने करीब 80 सीटों पर अपनी बढ़त बनाई हैं। मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा ने 100 से भी अधिक सीटों पर बढ़त बना ली थी, लेकिन मतगणना के कई राउंड के बाद भाजपा 99 सीटों पर आगे चल रही हैं जबकि कांग्रेस ने 78 सीटों पर अपनी बढ़त बनाई हैं। अब तक मिले रुझानों के अनुसार भारतीय आदिवासी पार्टी के चार, बहुजन समाज पार्टी दो जबकि माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल , भारतीय ट्राइबल पार्टी एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी एक-एक सीट पर अपनी बढ़त बना रखी है। इसके अलावा नौ सीटों पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं।  

अब तक मिले रुझानों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे , मंत्री शांति कुमार धारीवाल एवं प्रमोद जैन भाया , विश्वेन्द्र ङ्क्षसह, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोङ्क्षवद ङ्क्षसह डोटासरा, उपनेता प्रतिपक्ष डा सतीश पूनियां, भाजपा की दिया कुमारी, निर्दलीय प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री यूनुस खान, निर्दलीय रविन्द्र ङ्क्षसह भाटी आगे चल रहे हैं जबकि विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र ङ्क्षसह राठौड़, पूर्व केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन ङ्क्षसह राठौड़ अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी से पीछे चल रहे हैं। इसी तरह राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी एवं मंत्री सुभाष गर्ग आगे चल रहे हैं।   


5

Tags: election

Post Comment

Comment List

Latest News

आज का 'राशिफल' आज का 'राशिफल'
दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा, परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास में...
राजस्थान विधानसभा में दो अगस्त तक का काम-काज तय
सात महीने के रिपोर्ट कार्ड से तय होगा, मंत्री बने रहेंगे या नहीं
रोडवेज में लापरवाही बरतने 10 मुख्य प्रबंधकों को नोटिस जारी
कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक बोले- सफाई भर्ती पर केवल वाल्मीकि समाज का पहला हक, दूसरे समाजों का कोई हक नहीं
सीएमएचओ कार्यालय की कटी बिजली, आवश्यक सेवाएं बाधित
आयुष्मान खुराना ने Paris Olympics में टीम इंडिया के लिए समर्थन की अपील की!