यूनिवर्सिटी परिसर में कॉलेज के पास बम विस्फोट, एक छात्र की मौत
आग पर काबू पाने के लिए तड़के दमकल पहुंचें
पुलिस ने कहा कि यहां लाम्फेलपत और माचा लीमा स्कूल में यूनाइटेड कमेटी मणिपुर (यूसीएम) के कार्यालयों को भी अज्ञात व्यक्तियों ने आग के हवाले कर दिया।
इंफाल। मणिपुर के इम्फाल में डीएम यूनिवर्सिटी परिसर में हुए बम विस्फोट में एक छात्र की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि विस्फोट परिसर के अंदर ऑल मणिपुर स्टूडेंट्स यूनियन (एएमएसयू) के कार्यालय की दीवार के पास हुआ। बम विस्फोट में दो छात्र, ओइनम केनेगी और सलाम माइकल घायल हो गये। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां केनेगी ने दम तोड़ दिया। एक अन्य घटना में कल रात यहां तेरा में एक बम विस्फोट हुआ, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।
पुलिस ने कहा कि यहां लाम्फेलपत और माचा लीमा स्कूल में यूनाइटेड कमेटी मणिपुर (यूसीएम) के कार्यालयों को भी अज्ञात व्यक्तियों ने आग के हवाले कर दिया। आग पर काबू पाने के लिए तड़के दमकल पहुंचें।
Tags: blast
Related Posts
Post Comment
Latest News
29 Aug 2026 16:28:26
नरमी के चलते शनिवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव लुढ़क गए। चांदी 5,200 रुपए टूटकर 2,43,300 रुपए...

Comment List