शहीद दिवस पर हरिद्वार पुलिस ने वीर बलिदानियों को किया नमन, एसएसपी नवनीत सिंह ने अर्पित की श्रद्धांजलि

शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प

शहीद दिवस पर हरिद्वार पुलिस ने वीर बलिदानियों को किया नमन, एसएसपी नवनीत सिंह ने अर्पित की श्रद्धांजलि
उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित पुलिस लाइन रोशनाबाद में शहीद दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी और उनके सर्वोच्च बलिदान व राष्ट्रसेवा को नमन किया।

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में शहीद दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित शहीद स्मारक पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह के नेतृत्व में विगत एक वर्ष में कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। शहीद जवानों के नामों का स्मरण करते हुए अधिकारियों ने पुष्पचक्र एवं पुष्प अर्पित कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत एसएसपी सिंह द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद जनपद के अन्य पुलिस अधिकारियों ने क्रमवार पुष्पचक्र और फूल अर्पित कर देश एवं समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। समारोह के दौरान सेरेमोनियल गार्द ने शोक सलामी दी, जबकि उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों के बलिदान को नमन किया।

इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि शहीदों का सर्वोच्च बलिदान हमें राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प दिलाता है। उनकी शौर्यगाथाएं आने वाली पीढ़ियों को सदैव देशभक्ति, साहस और कर्तव्यपरायणता की प्रेरणा देती रहेंगी।

कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने शहीदों के आदर्शों पर चलने तथा जनसेवा और जनसुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। समारोह ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि देश और समाज की रक्षा के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Read More चांद पर भारतीयों को उतारने की तैयारी तेज! इसरो विकसित कर रहा 2400 किलो न्यूटन क्षमता वाला इंजन

Post Comment

Comment List

Latest News

मुंबई अग्निकांड: दो जले हुए शव बरामद, चार गंभीर रूप से झुलसे; जानें कैसे हुआ हादसा मुंबई अग्निकांड: दो जले हुए शव बरामद, चार गंभीर रूप से झुलसे; जानें कैसे हुआ हादसा
मुंबई के साकीनाका (अंधेरी पूर्व) स्थित खैरानी रोड के कबाड़ गोदाम में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। दमकल कर्मियों...
कांग्रेस के धरने पर भाजपा का हमला, अराजकता फैलाने का लगाया आरोप
फ्रांस में हिंसा और लूटपाट के बाद बढ़ा तनाव, प्रधानमंत्री ट्रेड यूनियनों से करेंगे बातचीत
एलन कोचिंग परिसर में दो नाबालिग छात्रों के बीच विवाद, एक घायल; पुलिस जांच जारी
Weather Update : राजस्थान में तीन दिन मौसम रहेगा साफ, 24 अक्टूबर से फिर बारिश के आसार
'आप Gen Z नहीं हैं, CJP का मकसद भी बदल गया', हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी; पढ़ें जस्टिस प्रसाद ने क्या-क्या कहा ?
गैराज में गूंजे शिक्षा के स्वर, सात बच्चों से 304 तक पहुंचा सफर