पिछले 10 साल के विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड बेहतर, 17 में से 12 चुनाव जीते

पिछले 10 साल के विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड बेहतर, 17 में से 12 चुनाव जीते

5 सीटों पर उपचुनाव में कांग्रेस अपने ट्रेक रिकॉर्ड को बनाए रखने की कोशिश करेगी तो सत्ता पक्ष को सरकार होने के चलते सभी सीटें जीतने की चुनौती होगी।

जयपुर। राजस्थान में अगले 6 महीने में 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। लोकसभा चुनावों के बाद ये सीटें खाली हुई थी। राजस्थान में 2014 से 2024 तक दस साल में हुए उपचुनाव में कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड बेहतर रहा है। इस समय के दौरान हुए 17 सीटों पर उपचुनाव में कांग्रेस ने 12 तो भाजपा ने 5 ही सीटों पर जीत हासिल की।

वर्ष 2014 के अप्रैल-मई में राजस्थान की चार विधानसभा सीटों नसीराबाद, वैर, सूरजगढ़ और कोटा दक्षिण पर उपचुनाव हुए। भाजपा की सरकार होने के बाद भी चार सीटों में कांग्रेस को 3 सीटों पर जीत मिली सिर्फ एक सीट कोटा दक्षिण पर भाजपा जीत दर्ज कर पाई। इसके बाद वर्ष 2017 में धौलपुर और 2018 में मांडलगढ़ विधानसभा सीटों पर भी उप चुनाव हुए, जिनमें से धौलपुर पर भाजपा और मांडलगढ़ पर कांग्रेस ने जीत हासिल की।

विधानसभा उप-चुनाव 2019 से 22 के बीच में 9 सीटों पर उपचुनाव हुए। इस दौरान राजस्थान में कांग्रेस सत्ता में रही। कांग्रेस फिर भी 9 उप चुनावों में से 7 सीटें मंडावा, सुजानगढ़, सरदारशहर, सहाड़ा, धरियावद, वल्लभनगर और रामगढ़ सीट पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को केवल एक सीट राजसमंद पर जीत नसीब हुई। वहीं, एक सीट खींवसर पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने जीत दर्ज की। वर्ष 2024 में एक सीट करणपुर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। अब 5 सीटों पर उपचुनाव में कांग्रेस अपने ट्रेक रिकॉर्ड को बनाए रखने की कोशिश करेगी तो सत्ता पक्ष को सरकार होने के चलते सभी सीटें जीतने की चुनौती होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य आपदा प्रतिसाद बल (एसडीआरएफ) ने आपदा मित्रों से किया संवाद राज्य आपदा प्रतिसाद बल (एसडीआरएफ) ने आपदा मित्रों से किया संवाद
घाटगेट स्थित राज्य आपदा प्रतिसाद बल (एसडीआरएफ) कन्ट्रोल रूम पर जयपुर जिले के प्रशिक्षित आपदा मित्रों से वर्तमान मानसून सत्र...
किसानों के सम्मान का ढकोसला, पूंजीपतियों के काम करती है भाजपा: डोटासरा
गोविंद देव जी मंदिर में हुआ नानी रो मायरो कथा कार्यक्रम
Upcoming Week of Stock Market : आईआईपी, पीएमआई और वाहन बिक्री के आंकड़ों पर रहेगी बाजार की नजर
आदिवासियों के अपमान पर दिलावर को मांगनी चाहिए माफी:डोटासरा
मुकदमों से अपनी असफलता छिपाकर विपक्ष को दबाना चाहती है सरकार: गहलोत
मन की बात में मोदी ने नहीं की कोई ढंग की बात, नदारद नहे जनता के मुद्दे : कांग्रेस