4.97 लाख के साथ मुंबई के दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

-ठगी के आरोपी को गिरफ्तार न करने और ऐसा होने पर सुविधा देने के बदले ली राशि

 4.97 लाख के साथ मुंबई के दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

ब्यूरो/नवज्योति, उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की उदयपुर टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ठगी मामले में वांछित को गिरफ्तार नहीं करने के एवज में ली गई राशि 4.97 लाख रुपए के साथ मुंबई क्राइम ब्रांच के एपीआई और हैड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया।

उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की उदयपुर टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ठगी मामले में वांछित को गिरफ्तार नहीं करने के एवज में ली गई राशि 4.97 लाख रुपए के साथ मुंबई क्राइम ब्रांच के एपीआई और हैड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया।


एसीबी के पुलिस अधीक्षक राजेंद्रप्रसाद गोयल ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम के उदयपुर में आने, वांछित को बचाने एवं केस को कमजोर करने के एवज में राशि लेने के बारे में सूचना मिली। इस पर एएसपी उमेश ओझा के नेतृत्व में टीम ने सूचनाओं के आधार पर वाहन का पता लगाकर उसे रोका। उसमें सवार मुंबई क्राइम ब्रांच के एपीआई ज्ञानेश्वर जगताप और हैड कांस्टेबल प्रशांत पाटिल के कब्जे में 4.97 लाख रुपए थे। वाहन में ठगी का आरोपी भी साथ था जिसे वे मुंबई ले जा रहे थे। पूछताछ में पता चला कि आरोपी मनीष जैन व दीपक सेठिया के खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच में एक विदेशी नागरिक के साथ चेक  के जरिए 26.50 लाख रुपए की ठगी का मामला भादंसं की धारा 420 में दर्ज हुआ है। आरोपी के उदयपुर में होने की जानकारी मिलने पर मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम यहां आई थी और केस को कमजोर करने, गिरफ्तार नहीं करने और गिरफ्तार करने पर सुविधा देने के एवज में 10 लाख रुपए की डिमांड की गई। मामला 4.97 लाख रुपए में तय हुआ और यह राशि लेकर क्राइम ब्रांच के अधिकारी आरोपी को अपने साथ ले जा रहे थे। एसीबी ने यह राशि जब्त कर मुम्बई क्राइम ब्रांच के दोनों कर्मियों को गिरफ्तार किया गया। गोयल ने बताया कि गिरफ्तार क्राइम ब्रांच के अधिकारियों और ठगी के आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

 

Read More प्रोपर्टी डीलर ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

 

Read More प्रोपर्टी डीलर ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू
पुलिस ने मतदान के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की है। अधिकारियों के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण करवाने के लिए पुलिस के...
लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : 13 राज्यों की 89 सीटों पर मतदान शुरू
सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत