Paris Paralympics: गोल्डन-डे, नितेश और सुमित ने जीता सोना

बैडमिंटन में भारत ने लगाया पदकों का चौका

Paris Paralympics: गोल्डन-डे, नितेश और सुमित ने जीता सोना

एसएमएस स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते थे नितेश, माता-पिता अब भी रहते हैं जयपुर में 

जयपुर/पेरिस। पेरिस पैरालंपिक का 5वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित कुल 7 पदक जीते, जिसमें चार पदक बैडमिंटन में मिले। बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने एसएल-3 कैटेगरी में ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को 21-14, 18-21, 23-21 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। पेरिस पैरालंपिक में भारत का यह दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले जयपुर की निशानेबाज अवनी लेखरा ने स्वर्ण पदक जीता था। नितेश का भी जयपुर से खास जुड़ाव रहा है। उन्होंने यहां के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खूब बैडमिंटन खेली है। नितेश के माता-पिता जयपुर में ही रहते हैं।

सुहास और मुरुगेसन लाई रजत 
बैडमिंटन में सुहास यथिराज ने एसएल-4 कैटेगरी में रजत पदक हासिल किया। सुहास फाइनल मुकाबले में फ्रांस के लुकास माजुर से 9-21, 13-21 से हार गई। बैडमिंटन में ही महिलाओं की एसयू-5 कैटेगरी में भारत की थुलासिमथी मुरुगेसन ने भी रजत पदक जीता। वे अपना फाइनल मुकाबला चीन की क्यू यांग से 17-21, 10-21 से हार गईं। वहीं मनीषा रामदास ने डेनमार्क की कैथरीन रोसेनग्रेन को 21-12, 21-18 से हरा कांस्य पदक अपने नाम किया। 

जैवलिन थ्रो में अंतिल ने जीता स्वर्ण
भारत के सुमित अंतिल ने जैवलिन थ्रो में रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। अंतिल ने 70.59 मीटर दूर थ्रो फेंककर पहला स्थान हासिल लिया। टोक्यो में जैवलिन थ्रो का गोल्ड जीतने वाले सुमित अंतिल ने पेरिस में भी गोल्ड मेडल ही जीता। उन्होंने पैरालिंपिक में अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर दूसरे प्रयास में 70.59 मीटर दूर थ्रो फेंका।

अब तक तीन स्वर्ण सहित 14 पदक
भारत ने अब तक तीन स्वर्ण, 5 रजत और छह कांस्य सहित 14 पदक जीत लिए हैं। 

Read More प्रभारी रंधावा कल पहुंचेंगे जयपुर, 2 दिन लेंगे संगठन बैठकें

योगेश ने रजत जीता
भारत के लिए आज योगेश कथूरिया ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीता। उन्होंने पुरुषों की एफ-56 कैटेगरी में 42.22 मीटर थ्रो किया। वहीं भारत के लिए एक कांस्य पदक तीरन्दाजी में राकेश कुमार और शीतल देवी की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ने हासिल किया। 

Read More नाहरगढ़ पहाड़ी पर दो युवकों के फंसे होने की आशंका में रात भर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Post Comment

Comment List

Latest News