Yagi Storm: वियतनाम में कहर जारी, 141 लोगों की मौत, 59 लापता

बाढ़ का स्तर तीन स्तरों में से चेतावनी स्तर 2 को पार कर लिया है

Yagi Storm: वियतनाम में कहर जारी, 141 लोगों की मौत, 59 लापता

केंद्र ने थाओ नदी पर अत्यधिक उच्च जल स्तर और कई अन्य नदियों का पानी तेजी से बढ़ने की चेतावनी जारी की।

हनोई। वियतनाम के उत्तरी क्षेत्र में तूफान यागी तथा उसके कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ से 141 लोगों की मौत हो गई जबकि 59 लोग लापता हैं। यह जानकारी कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दी। मंत्रालय ने बताया कि मृतकों में से 29 काओ बांग प्रांत से, 45 लाओ चाए प्रांत से और 37 येन बाई प्रांत से हैं।

वियतनाम समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, तुयेन क्वांग प्रांत के स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की कि नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण क्वेट थांग कम्यून से गुजरने वाली लो नदी का बांध टूट गया है।

राष्ट्रीय जल-मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने आज सुबह बताया कि राजधानी हनोई में रेड नदी पर बाढ़ का स्तर तीन स्तरों में से चेतावनी स्तर 2 को पार कर लिया है और इसके उच्चतम स्तर तक पहुंचने का अनुमान है।

केंद्र ने थाओ नदी पर अत्यधिक उच्च जल स्तर और कई अन्य नदियों का पानी तेजी से बढ़ने की चेतावनी जारी की। केंद्र ने उत्तर की नदियों में अत्यधिक बाढ़ का पानी होने की चेतावनी दी है।

Read More यमन में एक हथियार डिपो में विस्फोट होने से 2 लोगों की मौत, अन्य घायल

केंद्र ने बताया कि उत्तरी क्षेत्र में नदी तट के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा अधिक है, जबकि पहाड़ी इलाकों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन होने का अनुमान है।

Read More वियतनाम में यागी तूफान से 197 लोगों की मौत, 128 लापता

Post Comment

Comment List

Latest News

Direct Tax 21.48 प्रतिशत बढ़कर हुआ 12 लाख करोड़ Direct Tax 21.48 प्रतिशत बढ़कर हुआ 12 लाख करोड़
चालू वित्त वर्ष में 17 सितंबर तक सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 21.48 प्रतिशत बढ़कर 12.01 लाख करोड़ रुपए रहा है।...
उपचुनाव में भाजपा को मिलेगी जीत : राठौड़
भारत विकास परिषद् हमीर शाखा ने निकाली कन्या भ्रूण हत्या को लेकर विशाल रैली    
राज्यवर्धन राठौड़ ने इन्वेस्टमेंट कंपनियों के अधिकारियों से की मुलाकात 
मल्लिकार्जुन खड़गे ने की दलितों के घर जलाने की निंदा, मोदी हमेशा की तरह है मौन
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में पेंडेंसी बरकरार, बुकिंग पर लगाई रोक
मेहनत रंग लाई, नालावास ग्राम में ग्रामीणों ने फिर किया मिट्टी के कच्चे बांध का पुनर्निर्माण