हिंसा के बाद कर्फ्यू में 8 घंटे की छूट
पुलिस के अनुसार क्षेत्रों में अब शांति हैं
शहर में हिंसा के बाद शहर के 10 थाना क्षेत्रों में लगाये गये कर्फ्यू के छठे दिन 8 घंटे की छूट दी गई। पुलिस के अनुसार क्षेत्रों में अब शांति हैं और कर्फ्यू में ढील को और चार घंटे बढ़ाते हुए इसे सुबह 9 से सायं 5 तक कर दिया गया हैं।
जोधपुर। शहर में हिंसा के बाद शहर के 10 थाना क्षेत्रों में लगाये गये कर्फ्यू के छठे दिन 8 घंटे की छूट दी गई। पुलिस के अनुसार क्षेत्रों में अब शांति हैं और कर्फ्यू में ढील को और चार घंटे बढ़ाते हुए इसे सुबह 9 से सायं 5 तक कर दिया गया हैं। ढील के दौरान सब जगह शांति हैं और कहीं से कोई किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं हैं।
छूट के दौरान लोग दूध, सब्जी-फल एवं किराना सामान सहित आवश्यक खरीददारी के लिए घरों से बाहर निकले और अपनी जरुरत के सामान की खरीददारी की। छूट का दायरा बढ़ने पर कई लोग अपने काम से भी घर के बाहर निकले। ढील के दौरान आवाजाही बढ़ने से बाजारों और सड़कों पर फिर से रौनक नजर आने लगी। पुलिस जाब्ता लगाया हुआ है और कहीं पर भी लोगों को एक जगह एकत्रित नहीं होने दिया जा रहा है।
कर्फ्यू में छूट के पहले दिन दो घंटे की ढील दी गई और इसके अगले दिन शनिवार को कर्फ्यू में छूट को बढ़ाकर चार घंटे कर दिया गया था। पिछले दो दिन में छूट में कहीं कोई गड़बड़ी नजर नहीं आने पर कर्फ्यू में छूट को बढ़ाकर आठ घंटे कर दिया गया। शहर में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल तैनात हैं तथा स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। कर्फ्यू के दौरान जरुरी सेवाओं एवं बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को छूट दे रखी है। पुलिस ने बताया कि अब तक करीब 280 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List