गोविंद डोटासरा ने सरकार पर किया हमला, स्कूलों को बंद करने की साजिश के तहत अटकाना चाहते हैं भर्ती

शिक्षा मंत्री अपने चहेतों को लगाने के चक्कर में हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर रहे हैं

गोविंद डोटासरा ने सरकार पर किया हमला, स्कूलों को बंद करने की साजिश के तहत अटकाना चाहते हैं भर्ती
डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा संज्ञान लें और गरीबों व मध्यम वर्ग के बच्चों को इंग्लिश स्कूलों में पढ़ने दीजिए। 

जयपुर। महात्मा गांधी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति में बोनस अंक मामले में कोर्ट की टिप्पणी के बाद पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने भजनलाल सरकार और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर हमला बोला है। डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा संज्ञान लें और गरीबों व मध्यम वर्ग के बच्चों को इंग्लिश स्कूलों में पढ़ने दीजिए। 

पहले स्कूलों को बंद करने का षड्यंत्र किया, फिर शिक्षकों की नियुक्ति में गड़बड़झाला और अब बोनस अंक पर हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद भी नियमों के विरूद्ध इंटरव्यू से चयन प्रक्रिया का आदेश या तो शिक्षा मंत्री अपने चहेतों को लगाने के चक्कर में हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर रहे हैं या फिर शिक्षा मंत्री इन महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों को बंद करने की साजिश के तहत भर्ती को अटकाना चाहते हैं, क्योंकि अगर शिक्षकों की नियुक्तियां नहीं हुई, तो इंग्लिश मीडियम स्कूलों में बच्चों को पढ़ाएगा कौन और बच्चों को मजबूरन स्कूल छोड़ने पड़ेंगे।

Tags: dotasara

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महिला ने कथित दुष्कर्म के प्रयास पर युवक के प्राइवेट पार्ट को काटा महिला ने कथित दुष्कर्म के प्रयास पर युवक के प्राइवेट पार्ट को काटा
जयपुर के ज्योतिनगर में दुष्कर्म का प्रयास करने वाले युवक पर 33 वर्षीय महिला ने ब्लेड से हमला कर उसे...
वैश्विक कारकों के साथ घरेलू आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा, आगामी सप्ताह में RBI नीति और जीडीपी आंकड़ों पर टिकी नजरें
अलवर में भीषण हादसा : खाई में उतरी रोडवेज स्लीपर बस ; कई यात्री घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद कथित शूटर आशीष बक्करवाला गिरफ्तार
46 साल बाद दुर्लभ संयोग: गंगा दशहरा से शुरू हुआ नौतपा बारिश के कारण खंडित, मानसून को लेकर बढ़ी चिंताएं
पीएसजी की जीत के बाद फ्रांस में भयंकर बवाल : फ़ुटबॉल प्रशंसकों और पुलिस के बीच भीषण झड़प, 400 लोग गिरफ्तार
किसी भाषा की जानकारी नहीं होने के आधार पर नार्को टेस्ट से नहीं किया जा सकता इनकार: हाईकोर्ट