आरयूएचएस में दुर्लभ सर्जरी पिता-पुत्र की आंखों की रोशनी बचाई, जन्मजात प्टोसिस का सफल इलाज 

जन्मजात प्टोसिस से पीड़ित पिता-पुत्र की दुर्लभ सर्जरी

आरयूएचएस में दुर्लभ सर्जरी पिता-पुत्र की आंखों की रोशनी बचाई, जन्मजात प्टोसिस का सफल इलाज 
जयपुर के आरयूएचएस अस्पताल के डॉक्टरों ने एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी 'प्टोसिस' से पीड़ित पिता और उनके आठ वर्षीय बेटे की सफल सर्जरी की है। समय पर इस जटिल ऑपरेशन से दोनों की दृष्टि सुरक्षित हो गई है।

जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (आरयूएचएस) के नेत्र रोग विभाग ने एक दुर्लभ उपलब्धि हासिल करते हुए जन्मजात प्टोसिस (Ptosis) से पीड़ित पिता और पुत्र की सफल सर्जरी कर उनकी दृष्टि सुरक्षित रखने में सफलता प्राप्त की है। करौली निवासी 29 वर्षीय नारायण अपने आठ वर्षीय बेटे के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे। जांच के दौरान चिकित्सकों ने पाया कि बेटे के साथ-साथ पिता भी उसी जन्मजात बीमारी से ग्रस्त हैं, जिसमें ऊपरी पलक असामान्य रूप से झुक जाने से देखने में परेशानी होती है। विस्तृत जांच और काउंसलिंग के बाद विशेषज्ञों ने दोनों की एक साथ सर्जरी करने का निर्णय लिया। 

नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. नीशा दुलानी के निर्देशन में डॉ. माया हाड़ा और एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. वरुण व डॉ. साधना की टीम ने आधुनिक तकनीक से सफल ऑपरेशन किया। सर्जरी के बाद दोनों मरीज स्वस्थ हैं और उनकी दृष्टि में सुधार हुआ है। डॉ. माया हाड़ा ने बताया कि बच्चों में प्टोसिस का समय पर इलाज नहीं होने पर आंख का विकास प्रभावित हो सकता है और आलसी आंख (एम्ब्लायोपिया) जैसी स्थायी समस्या का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए ऐसे मामलों में शीघ्र सर्जरी आवश्यक है। आरयूएचएस के प्रिंसिपल डॉ. मोहनीश ग्रोवर ने बताया कि बेहतर सुविधाओं और विशेषज्ञ उपचार के कारण पिछले एक महीने में नेत्र रोग विभाग की ओपीडी और आईपीडी में करीब 20 प्रतिशत मरीजों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग