वेयरहाउस को प्रोत्साहन देने के नियमों में संशोधन, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 में बदलाव 

संशोधन 8 अक्टूबर 2024 से प्रभावी

वेयरहाउस को प्रोत्साहन देने के नियमों में संशोधन, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 में बदलाव 
राजस्थान सरकार ने रिप्स-2024 योजना के तहत वेयरहाउस उप-क्षेत्र के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए आदेश के अनुसार, अब उद्यमियों के लिए डब्ल्यूडीआरए (WDRA) पंजीकरण की अनिवार्यता में ढील देते हुए "जहां लागू हो" शब्द जोड़ा गया है।

जयपुर। राज्य सरकार ने राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 (RIPS-2024) में संशोधन करते हुए वेयरहाउस उप-क्षेत्र से जुड़े प्रावधानों में बदलाव किया है। वित्त विभाग (कर प्रभाग) द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह संशोधन 8 अक्टूबर 2024 से प्रभावी माना जाएगा। संशोधित आदेश के तहत योजना की उपधारा 3.6.1.1 (मुख्य क्षेत्र की परिभाषाएं) में वेयरहाउस की परिभाषा से संबंधित प्रावधान में बदलाव किया गया है। 

अब वेयरहाउस उप-क्षेत्र के तहत प्रोत्साहन प्राप्त करने वाले उद्यमों के लिए वेयरहाउसिंग डेवलपमेंट एंड रेगुलेटरी अथॉरिटी (WDRA), भारत सरकार में पंजीकरण की शर्त के साथ "जहां लागू हो" (wherever applicable) शब्द जोड़े गए हैं। इससे उन मामलों में स्पष्टता आएगी, जहां WDRA पंजीकरण अनिवार्य नहीं है। वित्त विभाग के विशेष सचिव नाथमल डीडेल द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह संशोधन जनहित में किया गया है। आदेश की प्रतियां वाणिज्यिक कर विभाग, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, बीआईपी के आयुक्त सहित संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन