दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट ने दिया ग्रैप-4 जारी रखने का आदेश

ग्रैप-4 का उल्लंघन प्रभावी तरीके से कैसे रोका जाए

दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट ने दिया ग्रैप-4 जारी रखने का आदेश
कोर्ट ने कहा कि ट्रकों को दिल्ली में दाखिल होने से ना रोक पाना प्रशासन और शासन की यह पूरी तरह से नाकामी है।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में स्कूलों को छोड़कर सभी मामलों में 2 दिसंबर तक ग्रैप-4 जारी रखने का आदेश दिया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट में साफ है कि ग्रैप-4 को लागू करने में प्रशासन पूरे तरीके से विफल रहा है। कोर्ट ने इस संबंध में एनसीआर के राज्यों से जवाब तलब किया है कि ग्रैप-4 का उल्लंघन प्रभावी तरीके से कैसे रोका जाए।

सुनवाई के दौरान एएसजी ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि दिल्ली में दाखिल होने के लिए दिल्ली के अन्य राज्यों से जुड़ी सीमाओं पर 113 प्वाइंट हैं। करीब ढाई सौ से अधिक पुलिसकर्मी चेक पॉइंट पर तैनात थे। तब कोर्ट ने कहा कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को दिल्ली सहित एनसीआर के अन्य राज्यों को भी बताना चाहिए था कि अपने क्षेत्रों से दिल्ली की ओर बढ़ रहे ट्रकों को आगे जाने से रोकें। कोर्ट ने कहा कि ट्रकों को दिल्ली में दाखिल होने से ना रोक पाना प्रशासन और शासन की यह पूरी तरह से नाकामी है। ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि वायु गुणवत्ता सही होने के बावजूद ग्रैप-4 के प्रावधान लागू हैं। 

Tags: court

Post Comment

Comment List

Latest News

मंदिर में देर रात चोरी: मुंह पर कपड़ा बांधकर आया चोर, बिजली बंद कर दानपेटी की नकदी लेकर भागा मंदिर में देर रात चोरी: मुंह पर कपड़ा बांधकर आया चोर, बिजली बंद कर दानपेटी की नकदी लेकर भागा
राजस्थान के भरतपुर जिले में वैर थाना क्षेत्र के प्राचीन भैरवनाथ मंदिर में शनिवार देर रात नकाबपोश चोर ने मुख्य...
बिहार छात्र आंदोलन पर कांग्रेस का एक्शन, उदय भानु चिब बोले- प्रभावित छात्रों को मिलेगा कानूनी साथ, जांच जारी
बीकानेर बॉर्डर पर बड़ा ऑपरेशन, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 50 करोड़ की हेरोइन और हथियारों की खेप बरामद
रणथम्भौर में एडवांस बुकिंग को जबरदस्त उत्साह : 2 घंटे में करीब 40 हजार पर्यटकों की बुकिंग, 14 हजार विदेशी पर्यटकों ने कराई बुकिंग
पुलिस गश्त से बची 32 लाख की नकदी, बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम की तिजोरी तोड़ भागे नकाबपोश बदमाश
सपा विधायक इंद्राणी वर्मा की कार हादसे का शिकार: हाईवे पर नीलगाय से टक्कर, बड़ा हादसा टला, सभी सुरक्षित
संजय राउत ने शिंदे-भाजपा गठबंधन पर साधा निशाना : प्रशासन में भ्रष्टाचार फैलाने का लगाया आरोप, कहा- मंदिर में हेराफेरी जैसे सनसनीखेज दावों ने खोले टकराव के कई मोर्चे