खेत में बने 160 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम

प्रशासन ने शुरू कराया रेस्क्यू ऑपरेशन 

खेत में बने 160 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम
बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए देसी जुगाड़ और रेस्क्यू टीमों का सहयोग लिया जा रहा है।

दौसा। दौसा उपखण्ड के पापड़दा क्षेत्र के ग्राम कालीखाड़ में एक 5 साल का बालक आर्यन घर से कुछ खेत में मौजूद बोरवेल में जा गिरा। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे एवं बच्चे को बोरबेल से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। मौके पर पहुंचे डीएसपी चारुल गुप्ता और पापड़दा थानाधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की ओर से सिविल डिफेंस की टीमों को मौके पर रवाना किया गया।

बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए देसी जुगाड़ और रेस्क्यू टीमों का सहयोग लिया जा रहा है। डीएसपी चारुल के अनुसार बोरवेल की गहराई 160 फीट बताई जा रही है, बच्चा 155 फीट नीचे फंसा हुआ है। पुलिस और प्रशासन की पूरी कोशिश है कि जल्द से जल्द बालक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। 

Tags: dosa news

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान ने खुद को साबित किया अजेय शक्ति, अराघची बोले- अमेरिका के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहकर किया आश्चर्यचकित ईरान ने खुद को साबित किया अजेय शक्ति, अराघची बोले- अमेरिका के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहकर किया आश्चर्यचकित
विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने दावा किया कि उनके देश ने अमेरिका और उसके सहयोगियों का मजबूती से मुकाबला कर...
राजस्थान औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति के मॉडल-ए में निवेशकों ने दिखाई रूचि, 23 आवेदन हुए प्राप्त
छिंदवाड़ा: पायलट की सतर्कता से टला बड़ा विमान हादसा, पूर्व सांसद नकुलनाथ और कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी होने वाले थे सवार
बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर निर्माण कार्य का असर, भिवानी-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा आंशिक रद्द
जंतर-मंतर पर शान से लहराया तिरंगा : देशभक्ति के रंग में रंगा स्मारक, ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत हुआ आयोजन
बदमाशों ने महिला के गले से तोड़ी सोने की चेन, वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार
सीरिया: पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को मौत की सजा, जानें क्यों मिला मृत्युदंड ?