कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री बने बसवराज बोम्मई, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री बने बसवराज बोम्मई, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार को शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने आज राजभवन में बोम्मई को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बोम्मई ने आज अपने दिन की शुरुआत अंजनेया स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करके की।

बेंगलुरू। बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार को शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने आज राजभवन में बोम्मई को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बोम्मई ने आज अपने दिन की शुरुआत अंजनेया स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करके की और अपने निवास को लौट गए। बाद में उन्होंने मल्लेश्वरम स्थित भाजपा के राज्य मुख्यालय का दौरा किया, जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने उनका स्वागत किया। जहां उन्होंने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।

निवर्तमान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बोम्मई को नए सीएम के रूप में चुने जाने पर बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि वह विकास के पथ पर कर्नाटक का नेतृत्व करेंगे। येदियुरप्पा ने ट्वीट कर कहा कि बोम्मई को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने पर बधाई। मुझे विश्वास है कि आप कर्नाटक को विकास के पथ पर ले जाएंगे और राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। एक अन्य ट्वीट में येदियुरप्पा ने बोम्मई को उनके कुशल और सफल प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि बोम्मई को हार्दिक बधाई। लाखों कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से, पार्टी के सभी नेताओं के समर्थन से, मैं बोम्मई के कुशल और सफल प्रदर्शन की कामना करता हूं।

इससे पूर्व येदियुरप्पा के इस्तीफे के एक दिन बाद मंगलवार को बसवराज बोम्मई को राज्य का नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया। 61 वर्षीय बोम्मई को पार्टी की बैठक में सर्वसम्मति से कर्नाटक भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। इस बैठक में कर्नाटक इकाई के प्रभारी अरुण सिंह, केंद्रीय पर्यवेक्षक धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी ने हिस्सा लिया। बैठक में निवर्तमान मुख्यमंत्री येदियुरप्पा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील भी शामिल हुए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी : 25 से अधिक बोर्ड-निगमों में अध्यक्ष-चेयरमैन होंगे नियुक्त, कद मुताबिक मिलेगा पद राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी : 25 से अधिक बोर्ड-निगमों में अध्यक्ष-चेयरमैन होंगे नियुक्त, कद मुताबिक मिलेगा पद
निकाय और पंचायत चुनावों से पहले राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर हलचल तेज। सरकार 50 से अधिक खाली बोर्ड, निगम व...
फीफा विश्वकप-2026 : 4 बार के चैंपियन जर्मनी को हरा इक्वाडोर ने किया बड़ा उलटफेर, नॉकआउट चरण में पहुंची टीम
शादी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से आहत वृद्ध ने दी मानहानि की चेतावनी, जानें पूरा मामला
इसरो ने सेमी-क्रायोजेनिक इंजन पावर हेड टेस्ट आर्टिकल का किया हॉट परीक्षण, उम्मीद के मुताबिक हुआ टेस्ट
राजस्थान मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर भर्ती पर विवाद, स्क्रीनिंग कमेटी से लेटरल एंट्री के खिलाफ चिकित्सकों का विरोध जारी
भारत दौरे पर आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, जानें कब का है प्लान?
मोदी सेशेल्स रवाना : हर्मिनी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता, लोगों की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए करेंगे कार्य