जम्मू-कश्मीर: शोपियां मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को कामयाबी, LeT के शीर्ष कमांडर समेत 2 आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर: शोपियां मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को कामयाबी, LeT के शीर्ष कमांडर समेत 2 आतंकवादी ढेर
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष कमांडर समेत दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने शीर्ष कमांडर इश्फाक डार उर्फ अबू अकरम के मारे जाने पर सुरक्षा बलों को बधाई दी।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष कमांडर समेत दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह और पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने शीर्ष कमांडर इश्फाक डार उर्फ अबू अकरम और एक अन्य आतंकवादी माजिद इकबाल के मारे जाने पर सुरक्षा बलों को बधाई दी। लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर इश्फाक डार 2017 से आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय था। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर के विशेष अभियान समूह, राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने संयुक्त रूप से रविवार देर रात शोपियां में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया। इस दौरान सुरक्षा बल के जवान एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे तब वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। आतंकवादियों को फरार होने से रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया।

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि बार-बार आत्मसमर्पण के लिए कहे जाने के बाद भी आतंकवादियों ने गोलीबारी जारी रखी और सुरक्षा बलों को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। मारे गए आतंकवादियों में से एक अकरम आतंकवाद से संबंधित कई घटनाओं में शामिल था। दूसरा आतंकवादी माजिद इकबाल भी सुरक्षा बलों, पुलिसकर्मियों और नागरिकों पर हमले में शामिल था। उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों के पास से 2 एके राइफल और 8 मैगजीन बरामद की गई हैं। इसके साथ ही सुरक्षा बलों ने इस साल लश्कर, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन सहित विभिन्न संगठनों के शीर्ष कमांडरों सहित 80 से अधिक आतंकियों को मार गिराया है। इस बीच, अफवाहें फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर सभी सेलुलर कंपनियों की मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को स्थगित कर दिया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

शिक्षा बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम में हंगामा : एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ताओं से विवाद, सीजेपी कार्यकर्ता को मारा थप्पड़ शिक्षा बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम में हंगामा : एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ताओं से विवाद, सीजेपी कार्यकर्ता को मारा थप्पड़
रेजिडेंसी रोड स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान में कॉकरोच जनता पार्टी के शिक्षा बचाओ, देश बचाओ, कार्यक्रम के दौरान उस समय...
सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा