लखीमपुर मामले में मुआवजे की रकम के प्रचार को लेकर कांग्रेस को एतराज

लखीमपुर मामले में मुआवजे की रकम के प्रचार को लेकर कांग्रेस को एतराज
लखीमपुर में जख्मों पर नमक छिड़क रही है भाजपा सरकार : कांग्रेस

नई दिल्ली।  कांग्रेस के विरष्ठ नेता और पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि लखीमपुर की घटना किसी दलगत राजनीति के दायरे में नहीं है बल्कि यह देश के मूल्यों से जुड़ा सवाल है। इस मामले में मुआवजे की रकम को लेकर प्रचार को गलत बताते हुए उन्होंने कहा कि किसी की जान का मुआवजा नहीं दिया जा सकता है।

 

उन्होने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र तथा उत्तर प्रदेश की सरकार लखीमपुर की घटना को लेकर घाव पर मरहम लगाने की बजाय जख्मों पर नमक छिडक रही है और उसे बताना चाहिए कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त क्यों नहीं किया गया है और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई किस वजह से नहीं की जा रही है।


उन्होंने पीडित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि उत्तर प्रदेश तथा केंद्र सरकार लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर असंवेदनशीलता के साथ पेश आ रही है। राजनीतिक दलों के लोगों को पीड़ित परिवारों के सदस्यों से मिलने नहीं दिया जा रहा है और यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका कहना था कि भाजपा सरकार सत्ता के अहंकार से भर गयी है और वह अंग्रेजों की तरह व्यवहार कर रही है।

Read More कच्चे तेल में नरमी से भारतीय रुपया मजबूत, 45 पैसे की बढ़त के साथ 95.40 प्रति डॉलर पर खुला


कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने जिस तरह का बयान दिया है उसके कारण तनाव का माहौल पैदा हुआ है। उनका बयान सत्ता के घमंड का प्रतीक है जिसने देश के संविधान में प्रदद अधिकारों की धज्जियां उडाई है। उन्होंने सवाल किया कि कैसे देश के नागरिकों को गाडी से कुचला जा सकता है और क्या मारे गये किसी व्यक्ति की जान का मुआवजा दिया जा सकता है।
 

Read More तुगलकाबाद एक्सटेंशन अग्निकांड: सीसीटीवी फुटेज से हुआ आग लगाने की साज़िश का खुलासा, चार आरोपी गिरफ़्तार

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वीर शिरोमणि को महान योद्धा...
कर्नाटक में सियासी संग्राम तेज: RSS पर सवाल उठाने पर भड़के विजयेंद्र, नेशनल हेराल्ड विवाद फिर गरमाया
मेक-इन-इंडिया उत्पादों को सरकारी खरीद में प्राथमिकता, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
युद्धविराम पर मुहर! ट्रंप बोले- जल्द सामने आएंगे समझौते के पूरे राज
राम मंदिर चंदा विवाद गरमाया: अयोध्या में कथित घोटालों पर कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, SIT की निष्पक्षता पर भी सवाल
इंडिया स्टोनमार्ट-2028 : रीको, सिडोस और लघु उद्योग भारती के मध्य त्रि-पक्षीय एमओयू
केकड़ी एसडीओ सुरेश कुमार को सरवाड़ एसडीओ का अतिरिक्त प्रभार, प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव