दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर आप ने व्यक्त की चिंता : एक्यूआई इतना अधिक कभी नहीं रहा, आतिशी ने कहा- भाजपा सरकार के चारों इंजन लगातार छोड़ रहे हैं धुआं

2022-2024 तक 15 मई को एक्यूआई कभी भी 243 से अधिक नहीं रहा

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर आप ने व्यक्त की चिंता : एक्यूआई इतना अधिक कभी नहीं रहा, आतिशी ने कहा- भाजपा सरकार के चारों इंजन लगातार छोड़ रहे हैं धुआं

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली में मई के महीने में इतना प्रदूषण कभी नहीं रहा।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली में मई के महीने में इतना प्रदूषण कभी नहीं रहा। दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष आतिशी ने एक्स पर कहा कि मई में दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) इतना अधिक कभी नहीं रहा।

आतिशी ने कहा कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अपने डाटा से पता चलता है कि 2022-2024 तक 15 मई को एक्यूआई कभी भी 243 से अधिक नहीं रहा। आज एक्यूआई 500 पर है। क्या दिल्ली में खराब वायु प्रदूषण की जिम्मेदारी भाजपा लेगी? दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंद्र सिंह सिरसा कहाँ हैं? 

आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा की चार इंजन वाली सरकार के चारों इंजन लगातार दिल्ली में धुंआ छोड़ रहे हैं। दिल्ली में इस समय एक्यूआई 500 है। मतलब जहर! धूप दिखती नहीं, सांस ली नहीं जाती, आंखों में जलन, गले में खराश। उन्होंने कहा कि ना कोई योजना, ना कोई जवाबदेही, ना कोई आपात योजना। केवल भाषण। दिल्ली वालों को भाषण नहीं चाहिए। जुमले नहीं चाहिए।

 

Read More सहारनपुर विवाद: मायावती ने की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, बोली- हालात काबू में लाने के लिए प्रशासन को उठाने चाहिए प्रभावी कदम 

Post Comment

Comment List

Latest News

अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर के कंचनपुर में अंधविश्वास का अनोखा मामला सामने आया है। सिर पर कौआ बैठने को अपशकुन मानकर अनिष्ट टालने...
रजनीकांत ने दी सफाई, द्रमुक-अन्नाद्रमुक गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश में नहीं थे शामिल
रीको सीतापुरा फ्लैटेड फैक्ट्री: प्लग एंड प्ले मॉडल बना उद्यमियों की पहली पसंद, रेडी टू मूव मॉड्यूल्स उपलब्ध
भाजपा धीरे-धीरे पूरे कर रही है चुनावी वादे, अगले सप्ताह से शुरू होगी राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया: सचदेवा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज विभिन्न बैठकों में होंगे शामिल
ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता: 1,771 उल्लंघनकर्ताओं, खनिज तस्करों और ड्रग तस्करों को दबोचा, अवैध हथियार सहित 179 वाहन जब्त
रक्तदान सबसे बड़ा दान: जयपुर में शिविर के दौरान वसुंधरा राजे का संदेश, हर दो सेकंड में पड़ती है खून की जरूरत