बीएमसी चुनाव में अठावले ने बढ़ाई महायुति की टेंशन, मुंबई में गठबंधन तोड़ने का ऐलान

अठावले का 'महायुति' से किनारा, 38 सीटों पर अकेले लड़ेंगे

बीएमसी चुनाव में अठावले ने बढ़ाई महायुति की टेंशन, मुंबई में गठबंधन तोड़ने का ऐलान

सीट बंटवारे से नाराज केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मुंबई में भाजपा-शिवसेना गठबंधन तोड़ दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने आरपीआई को नजरअंदाज किया और देर रात मात्र 7 सीटों का प्रस्ताव दिया। अठावले ने अब मुंबई की 38 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव और बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इस बीच केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास अठावले ने सीट को लेकर अंसतोष जाहिर किया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें कई शहरों में सीटें नहीं मिली हैं। रामदास अठावले ने कहा, हमें नागपुर, अमरावती और औरंगाबाद जैसे कई शहरों में सीटें नहीं दी गईं। नालासोपारा में हमें एक भी सीट नहीं दी गई। 

आरपीआई को भिवंडी में एक सीट मिली। कल्याण-डोंबिवली में एक भी सीट नहीं दी गई। इसलिए, बीजेपी ने कई जगहों पर आरपीआई को नजरअंदाज करने की कोशिश की है। बीजेपी अपनी पार्टी का विस्तार करना चाहती है, लेकिन उसे हमारी पार्टी के बारे में भी सोचना चाहिए। इसीलिए रिपब्लिकन पार्टी के कार्यकतार्ओं में बहुत गुस्सा है और बीजेपी नेताओं को इस पर ध्यान देना चाहिए। हम 38 जगहों पर मिलजुलकर चुनाव लड़ेंगे और मुंबई में हमने बीजेपी और शिवसेना के साथ गठबंधन तोड़ दिया है। हम मुंबई में अपने दम पर चुनाव लड़ रहे हैं।

क्या है समीकरण?

इस चुनाव में भाजपा 137 और शिवसेना 90 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। 30 दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि से एक दिन पहले सोमवार को हुई गहन वार्ता के बाद सीट बंटवारे पर समझौता हुआ। बीएमसी में कुल 227 सीटें हैं। महायुति की एक अन्य घटक अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा अलग रहकर चुनाव लड़ रही है। राकांपा ने अब तक बीएमसी चुनाव के लिए 64 उम्मीदवारों की घोषणा की है। मुंबई समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे और मतगणना अगले दिन शुरू होगी। 

Read More जीडीपी के आंकड़ों से पहले लुढ़के शेयर बाजार, सेंसेक्स 961 अंक गिरकर 81,287 अंक पर बंद

2017 में हुए बीएमसी चुनाव में भाजपा ने शिवसेना के गढ़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए 82 सीटें जीतीं, जो कि अविभाजित शिवसेना से सिर्फ दो सीटें कम थीं। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी आरपीआई ने भाजपा और शिवसेना से ठंडी प्रतिक्रिया का हवाला देते हुए नवी मुंबई नगर निगम चुनाव अकेले लड़ने की धमकी दी है।

Read More 1 अप्रैल से देशभर में सिर्फ E20 पेट्रोल अनिवार्य, पुराने वाहनों का माइलेज 3-7 प्रतिशत तक घट सकता है

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब