मोजाम्बिक की पटरी पर दौड़ेगा बरेका निर्मित 3300 अश्व शक्ति केप गेज डीजल-इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव

मोबाइल होल्डर और कैब डिजाइन शौचालय की सुविधा

मोजाम्बिक की पटरी पर दौड़ेगा बरेका निर्मित 3300 अश्व शक्ति केप गेज डीजल-इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव

इसके बाद वियतनाम, माली, सेनेगल, अंगोला, म्यांमारए बंग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया, मोजाम्बिक, सूडान आदि देशों को यहां के निर्मित इंजन भेजे गये।

बनारस। भारतीय रेल की प्रमुख उत्पादन इकाई बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) ने एक बार फिर महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह की कुशल नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी गुणवत्ता और तकनीकी दक्षता का लोहा मनवाया है। वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के दौरान बरेका की ओर से 6 डीजल इंजन (3000 हॉर्स पावर एसी-एसी) सफलतापूर्वक मोजाम्बिक की रेल कंपनी सीएफएम को आपूर्ति किए गए थे, जो वर्तमान में मोजाम्बिक में सफलतापूर्वक परिचालन में हैं। पूर्व में भेजे गए इंजनों की उत्कृष्ट कार्यक्षमता एवं विश्वसनीय प्रदर्शन को देखते हुएए मोजाम्बिक रेलवे (सीएफएम) ने बरेका को एक और बड़ा अनुबंध सौंपा है। यह नया अनुबंध 10 अत्याधुनिक 3300 हॉर्स पावर एसी-एसी डीजल-इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के निर्माण और आपूर्ति के लिए मेसर्स राइट्स के माध्यम से प्रदान किया गया है। इन 10 इंजनों में से 2 इंजन का निर्माण कार्य पूर्ण कर जून, 2025 में सफलतापूर्वक मोजाम्बिक के लिए रवाना कर दिया गया है, जबकि शेष 8 इंजनों का प्रेषण दिसंबर, 2025 तक किए जाने की योजना है। ये इंजन केप गेज (1067 मिमी) पर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम गति से चलने में सक्षम हैं। बरेका की ओर से निर्मित ये 3300 एचपी में रेफ्रिजरेटर, हॉट प्लेट, मोबाइल होल्डर और कैब डिजाइन शौचालय की सुविधा है। 

बनारस रेल इंजन कारखाना की ओर से मोजाम्बिक को निर्यात के लिए 12 सिलिंडर 3300 अश्व शक्ति एसी-एसी केप गेज डीजल-इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव का निर्माण कर सकुशल निर्यात किया गया। उल्लेखनीय है कि 23 अप्रैल, 1956 को बनारस रेल इंजन कारख़ाना की स्थापना से अब तक बरेका भारतीय रेलवे, इस्पात संयंत्रों, खानों, बंदरगाहों और निर्यात के लिए 10000 से अधिक लोकोमोटिव बना चुका है। जनवरी 1976 में पहला रेल इंजन तंजानिया को निर्यात किया गया। इसके बाद वियतनाम, माली, सेनेगल, अंगोला, म्यांमारए बंग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया, मोजाम्बिक, सूडान आदि देशों को यहां के निर्मित इंजन भेजे गये।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प