गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला: यूएपीए के तहत शहजाद भट्टी नेटवर्क आतंकी संगठन घोषित, हथियार और ड्रग्स तस्करी का आरोप

पाकिस्तान की खुफिया एजेन्सी आईएसआई से जुड़ा

गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला: यूएपीए के तहत शहजाद भट्टी नेटवर्क आतंकी संगठन घोषित, हथियार और ड्रग्स तस्करी का आरोप
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीमा पार से हथियारों, विस्फोटकों और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' को यूएपीए (UAPA) की धारा 35 के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया है। आईएसआई समर्थित यह नेटवर्क युवाओं को उकसाने और भारत की आंतरिक सुरक्षा तथा सौहार्द को नुकसान पहुंचाने में लिप्त पाया गया है।

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले शहजाद भट्टी नेटवर्क को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया है। गृह मंत्रालय ने बुधवार को एक अधिसूचना जारी कर कहा कि शहजाद भट्टी नेटवर्क को आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है।

अधिसूचना में कहा गया है कि यह नेटवर्क सीमा पार हथियार, विस्फोटक और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल है। इसके अलावा, यह युवाओं और छोटे अपराधियों को आतंकवादी गतिविधियों के लिए उकसाने, भारत की लोकतांत्रिक संरचना और सामुदायिक सौहार्द को निशाना बनाने के साथ-साथ घृणास्पद डिजिटल सामग्री प्रकाशित करने में भी शामिल है।

अधिसूचना के अनुसार यह कार्रवाई यूएपीए की धारा 35 की उपधारा (1) के खंड (क) द्वारा प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गयी है। यह नेटवर्क कथित रूप से पाकिस्तान की खुफिया एजेन्सी आईएसआई से जुड़ा है। स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और राज्य पुलिस बलों ने 14 राज्यों में एक संयुक्त अभियान चलाकर इस नेटवर्क के 200 से अधिक गुर्गों को गिरफ्तार किया था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपीआई शुल्क के खिलाफ जयपुर व्यापार महासंघ ने खोला मोर्चा, वित्त मंत्री को लिखा पत्र यूपीआई शुल्क के खिलाफ जयपुर व्यापार महासंघ ने खोला मोर्चा, वित्त मंत्री को लिखा पत्र
जयपुर व्यापार महासंघ ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर यूपीआई लेन-देन पूरी तरह शुल्क-मुक्त रखने की मांग।...
तकनीकी दौर में हिन्दी की प्रासंगिकता और संभावनाओं पर मंथन: बीएसएनएल में राजभाषा विचार गोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील
यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता
ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा
हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में योगी सरकार फेल : अजय राय
नगरीय निकाय चुनाव : निर्दलीय बने किंगमेकर, 37 निकायों में पूर्ण बहुमत