नगर निगम उदयपुर के भूखण्ड घोटाले में अभियुक्त भंवर सिंह राव गिरफ्तार, कूटरचित दस्तावेजों के जरिए भूखण्ड की लीजडीड जारी करवाकर बेचने का आरोप

मामले में अब तक 11 अभियुक्त गिरफ्तार

नगर निगम उदयपुर के भूखण्ड घोटाले में अभियुक्त भंवर सिंह राव गिरफ्तार, कूटरचित दस्तावेजों के जरिए भूखण्ड की लीजडीड जारी करवाकर बेचने का आरोप
नगर निगम के भूखण्डों से जुड़े धोखाधड़ी मामले में एसओजी राजस्थान ने भंवर सिंह राव को गिरफ्तार। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अन्य अभियुक्तों के साथ मिलकर हिरणमगरी सेक्टर-11 के भूखण्ड संख्या 1165 के कूटरचित दस्तावेज मृतक पिता के नाम से तैयार करवाए।

उदयपुर। नगर निगम उदयपुर के भूखण्डों से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में विशेष जांच दल (एसओजी) राजस्थान ने एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एडीजी एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि प्रकरण संख्या 97/2022 में पुलिस थाना सूरजपोल पर धारा 420, 467, 468, 471 एवं 120बी भादंसं. के तहत अनुसंधान किया जा रहा है। मामला वर्ष 2004 में नगर विकास प्रन्यास (यूआईटी), उदयपुर से नगर निगम को हस्तांतरित किए गए भूखण्डों में से खाली एवं निरस्त भूखण्डों के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर षड्यंत्रपूर्वक उनकी लीजडीड नगर निगम उदयपुर से जारी करवाने से संबंधित है।

अनुसंधान के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों तथा पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों से की गई पूछताछ के आधार पर सामने आया कि भंवर सिंह राव पुत्र स्व. गुलाब सिंह राव, उम्र 51 वर्ष, निवासी गुगली, ग्राम पंचायत आईडाणा, थाना आमेट, जिला राजसमंद ने अन्य अभियुक्तों के साथ मिलकर हिरणमगरी सेक्टर-11 स्थित भूखण्ड संख्या 1165 के कूटरचित दस्तावेज अपने मृतक पिता गुलाब सिंह के नाम से तैयार करवाए। पुलिस के अनुसार, इन कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर भूखण्ड की लीजडीड नगर निगम उदयपुर से अपने नाम जारी करवाने के बाद उसे बेच दिया गया और बिक्री से प्राप्त राशि अपने बैंक खाते में प्राप्त की गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

नगरीय निकाय चुनाव : निर्दलीय बने किंगमेकर, 37 निकायों में पूर्ण बहुमत नगरीय निकाय चुनाव : निर्दलीय बने किंगमेकर, 37 निकायों में पूर्ण बहुमत
राजस्थान के 309 नगरीय निकाय चुनाव परिणामों में निर्दलीयों ने भाजपा-कांग्रेस की गणित बिगाड़ी। निर्दलीयों को करीब 27% वोट मिले...
कोटा नगर निगम पुनर्मतदान : दोपहर 3:00 बजे तक 62.57% मतदान दर्ज, वार्ड 87 और 44 में भारी हंगामा
गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला: यूएपीए के तहत शहजाद भट्टी नेटवर्क आतंकी संगठन घोषित, हथियार और ड्रग्स तस्करी का आरोप
स्टोरीज, जर्नी, स्माइल्स थीम पर होगा आरडीटीएम का छठा संस्करण, 19 सितंबर को पब्लिक के लिए खुली रहेगी एग्जीबिशन
सीएम फडणवीस ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को बताया नई पीढ़ी का प्रतिनिधि, संगठन में बदलाव का प्रतीक
नगर निगम उदयपुर के भूखण्ड घोटाले में अभियुक्त भंवर सिंह राव गिरफ्तार, कूटरचित दस्तावेजों के जरिए भूखण्ड की लीजडीड जारी करवाकर बेचने का आरोप
Amit Shah टिप्पणी मानहानि केस में Rahul Gandhi को राहत नहीं, सुलतानपुर कोर्ट में सुनवाई 21 सितंबर तक टली