तकनीकी दौर में हिन्दी की प्रासंगिकता और संभावनाओं पर मंथन: बीएसएनएल में राजभाषा विचार गोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील

तकनीकी युग में हिंदी की प्रासंगिकता पर चर्चा

तकनीकी दौर में हिन्दी की प्रासंगिकता और संभावनाओं पर मंथन: बीएसएनएल में राजभाषा विचार गोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील
बीएसएनएल जयपुर में 14 से 28 सितंबर तक आयोजित हिंदी पखवाड़े के तहत राजभाषा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। पूर्व आईपीएस हरिराम मीणा और डॉ. मीता शर्मा ने बदलते तकनीकी परिदृश्य में हिंदी के भविष्य पर विचार व्यक्त किए। सीजीएम विक्रम मालवीय ने अधिकारियों से कार्यालयीन कार्यों में हिंदी का अधिकतम प्रयोग करने की अपील की।

जयपुर। बीएसएनएल के जयपुर स्थित सभी कार्यालयों में 14 से 28 सितंबर तक संयुक्त रूप से मनाए जा रहे हिन्दी पखवाड़े के तहत बुधवार को राजभाषा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बदलते सामाजिक एवं तकनीकी परिदृश्य में हिन्दी के भविष्य, प्रासंगिकता और संभावनाओं पर विशेषज्ञों ने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता पूर्व आईपीएस अधिकारी और साहित्यकार हरिराम मीणा तथा विशिष्ट अतिथि एवं वक्ता राजस्थान विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मीता शर्मा ने हिन्दी भाषा की वर्तमान स्थिति, दिशा, प्रयोग और भविष्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बदलते तकनीकी एवं सामाजिक परिवेश में हिन्दी के सामने मौजूद चुनौतियों के साथ भाषा के विस्तार की संभावनाओं पर भी चर्चा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएसएनएल राजस्थान परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक विक्रम मालवीय ने की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यालयीन कार्यों में अधिकाधिक हिन्दी भाषा का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजभाषा का प्रभावी प्रयोग तभी बढ़ेगा, जब इसे दैनिक कार्यप्रणाली का सहज हिस्सा बनाया जाएगा।

मुख्य अतिथि हरिराम मीणा का स्वागत मुख्य महाप्रबंधक विक्रम मालवीय ने किया, जबकि विशिष्ट अतिथि डॉ. मीता शर्मा का स्वागत प्रधान महाप्रबंधक दीपक गुप्ता ने किया। स्वागत उद्बोधन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) रविन्द्र कुमार ने दिया।

Read More इंटीग्रल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न, वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक को 17.84 लाख रुपए का शुद्ध लाभ

कार्यक्रम के अंत में महाप्रबंधक (नेटवर्क), जयपुर बीए, महेश चंद मीणा ने अतिथियों एवं उपस्थित बीएसएनएल कार्मिकों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन राजभाषा अधिकारी सीमा गुप्ता ने किया, जबकि कार्यक्रम समन्वय राजभाषा अधिकारी दौलतराम ने किया। गोष्ठी में बीएसएनएल के बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read More पंचायतीराज संस्थाओं का लॉटरी कार्यक्रम स्थगित, नई तारीख होगी तय

Post Comment

Comment List

Latest News

आरसीसीआई-पेंशन नियामक प्राधिकरण की कार्यशाला में कंपाउंडिंग, टैक्स लाभ, निवेश और सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय सुरक्षा पर विशेषज्ञों ने किया जागरूक आरसीसीआई-पेंशन नियामक प्राधिकरण की कार्यशाला में कंपाउंडिंग, टैक्स लाभ, निवेश और सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय सुरक्षा पर विशेषज्ञों ने किया जागरूक
राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और पीएफआरडीए के संयुक्त तत्वावधान में एमएसएमई उद्यमियों व कर्मचारियों के लिए एनपीएस पर...
खड़गे का केंद्र पर हल्लाबोल: अमेरिकी शुल्क बढ़ा तो निर्यात और किसानों पर पड़ेगी दोहरी मार, पहले 25 फिर 50 और अब 100 टैरिफ की धमकी
यूपीआई शुल्क के खिलाफ जयपुर व्यापार महासंघ ने खोला मोर्चा, वित्त मंत्री को लिखा पत्र
तकनीकी दौर में हिन्दी की प्रासंगिकता और संभावनाओं पर मंथन: बीएसएनएल में राजभाषा विचार गोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील
यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता
ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा